Sunday, 25th May 2025

लोकसभा चुनाव / रमन के दामाद फरार, पत्नी से लेकर कुक पर भी भ्रष्टाचार के आरोप, वो हमें उपदेश न दें : बघेल

Mon, Apr 22, 2019 11:07 PM

 

  • रमन सिंह ने कहा था- देश के 29 राज्यों में भूपेश अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जमानत पर बाहर
  • साध्वी प्रज्ञा को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग, एक बार फिर सीएम और पूर्व सीएम के बीच पहुंची

रायपुर. मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति भी गर्मा गई है। साध्वी प्रज्ञा को बिलाईगढ़ में चाकू मारने वाली महिला बताने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को रमन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जिनके दामाद फरार हैं, पत्नी से लेकर कुक तक पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं वो हमे उपदेश न दें। इससे पहले रमन सिंह ने कहा था कि भूपेश खुद अपराधी, वो दूसरों को आईना दिखा रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ महतारी की महान जनता एक बार फिर आईना दिखाने के लिए तैयार

  1.  

    दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार बिलाईगढ़ के टुंड्रा में हुई सभा में भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल से टिकट देने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा आतंक फैलाने वालों को टिकट बांट रही है। शहीदों पर सवाल उठाने वाली साध्वी प्रज्ञा को छत्तीसगढ़ के लोगों से बेहतर कौन जानता है। यहां साध्वी प्रज्ञा अपने जीजाजी के साथ रहती थीं। एक मामूली विवाद में उन्होंने शैलेंद्र देवांगन नाम के व्यक्ति को चाकू मार दिया था। कुछ लोग बीच-बचाव न करते तो शैलेंद्र की जान जा सकती थी।

     

  2.  

    इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के 29 राज्यों में भूपेश बघेल अकेले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो जमानत पर बाहर हैं। भूपेश खुद अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि जो खुद जेल गए, वो दूसरों को आईना दिखा रहे। पहले खुद अपना चेहरा साफ देख लें। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी किसी भी घटना को ट्विस्ट करने में माहिर है। वह हमेशा भ्रम फैलाने का काम करती है। जैन ने कहा कि छेड़छाड़ की घटना हुई उस पर साध्वी ने बचाव करते हुए प्रहार किया था। 

     

  3.  

    इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह को फिर घेरा है। सीएम बघेल ने सोमवार कहा, रमन सिंह 36,000 करोड़ के घोटाले के सूत्रधार हैं, इनका दामाद फरार है और इनके बेटे के नाम पनामा पेपर लीक मामले में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह की धर्मपत्नी से लेकर कुक तक पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं, वो हमें उपदेश न दें।  ऐसे व्यक्ति और ऐसी पार्टी को छत्तीसगढ़ महतारी की महान जनता एक बार फिर से आईना दिखाने को तैयार है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery