Sunday, 8th June 2025

भोपाल / मुहूर्त के चलते साध्वी प्रज्ञा ने एक दिन पहले किया नामांकन, 11 पंडितों से कराया मंत्रोच्चार

Mon, Apr 22, 2019 11:00 PM

 

  • मंगलवार को रोड शो करते हुए पार्टी नेताओं के साथ दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमा करेंगी फार्म-बी 
  • कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को यहां से मैदान में उतारा है

भोपाल. यहां से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया। वह सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वहां मुहूर्त में मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने नामांकन किया। हालांकि, प्रज्ञा फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगी और वहां फार्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में पार्टी के बारे में जानकारी दी जाती है।

पहले साध्वी प्रज्ञा को मंगलवार को नामांकन दाखिल करना था। लेकिन, सोमवार को पंडितों ने उन्हें मुहूर्त बता दिया। इसके बाद 11 पंडितों के साथ वह कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पंडितों ने पहले मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन किया। इसके बाद साध्वी ने पर्चा भरा और उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े के समक्ष जमा किया।

हालांकि तबीयत खराब होने की वजह से साध्वी प्रज्ञा को ऊपर चढ़ने में परेशानी हुई। इसलिए उन्होंने कलेक्टर से नामांकन भरने की व्यवस्था नीचे करने की मांग की है। साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को बाकी दो सेट भरेंगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वो रोड शो के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई आला नेता शामिल हो सकते हैं।

साध्वी प्रज्ञा के साथ नामांकन दाखिल करने के दाैरान पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं सांसद आलोक संजर मौजूद रहे। कांग्रेस ने भोपाल से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। वह शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery