खेल डेस्क. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के मैच में सबसे ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं। फुटबॉल क्लबों पर 'द सीआइईएस फुटबॉल ऑब्जर्वेटरी' ने एक अध्ययन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में बोरुसिया के मैच में औसतन 80,230 दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं। स्पैनिश लीग 'ला लिगा' में बार्सिलोना शीर्ष पर है। उसके मैच में 74,876 दर्शक पहुंचते हैं। वहीं, 69,822 दर्शक संख्या के साथ रियाल मैड्रिड दूसरे स्थान पर है।
इस लिस्ट में टॉप-10 में सबसे ज्यादा जर्मनी के पांच क्लब हैं। वहीं, स्पेन और इंग्लैंड के दो क्लब हैं। अमेरिका के अटलांटा यूनाइटेड को 10वां स्थान मिला। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैच मेंं औसतन 75,218 दर्शक पहुंचते हैं।
टॉप-5 में स्पेन और जर्मनी के दो-दो क्लब
क्लब | देश | औसत दर्शक/मैच |
बोरूसिया डॉर्टमंड | जर्मनी | 80,230 |
मैनचेस्टर यूनाइटेड | इंग्लैंड | 75,218 |
बार्सिलोना | स्पेन | 74,876 |
बायर्न म्यूनिख | जर्मनी | 73,781 |
रियाल मैड्रिड | स्पेन | 69,822 |
शाल्के 04 | जर्मनी | 61,328 |
आर्सेनल | इंग्लैंड | 59,793 |
हैमबर्गर एसवी | जर्मनी | 52,349 |
वीएफबी स्टटगार्ट | जर्मनी | 52,349 |
अटलांटा यूनाइटेड | अमेरिका | 51,547 |
जर्मनी के क्लबों ने टिकट की कीमतों को कम रखा
जर्मनी के क्लब के मैचों में ज्यादा दर्शकों के पहुंचने का सबसे बड़ा कारण वहां टिकटों की कीमतों में कमी का होना है। टिकट की कीमतों के लिए जर्मनी में क्लबों की प्रशंसा की जाती है, इसलिए टॉप-10 में वहां के पांच क्लब हैं।
दर्शकों के मामले में जर्मनी की बुंदेसलीगा टॉप पर
क्लबों के समर्थन के साथ-साथ दर्शकों के मामले में टॉप लीग जर्मनी की बुंदेसलीगा ही है। लीग के एक मैच में औसतन 43, 302 दर्शक पहुंचते हैं। इस मामले में इंग्लैंड की प्रीमियर लीग दूसरे स्थान और स्पेन की ला लिगा तीसरे स्थान पर है।
प्रति मैच दर्शकों के मामले में टॉप-5 लीग
लीग | देश | औसत दर्शक/मैच |
बुंदेसलीगा | जर्मनी | 43,302 |
प्रीमियर लीग | इंग्लैंड | 36,675 |
ला लिगा | स्पेन | 27,381 |
ला लिगा | स्पेन | 27,381 |
लिगा एमएक्स | मैक्सिको | 25,582 |
सीरी-ए | इटली | 22,967 |
Comment Now