Thursday, 22nd May 2025

लोकसभा चुनाव / छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 सीटों पर मतदान जारी, महिलाओं में उत्साह

Thu, Apr 18, 2019 3:34 PM

 

  • राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट के लिए होगी वोटिंग
  • कांकेर में 22, राजनांदगाव में 256 व महासमुंद में 154 बूथ नक्सल प्रभावित

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट के लिए गुरुवार सुबह से वोटिंग शुरू हो गई है। इन मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा महिला वोटरों में उत्साह है। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही कई बूथों पर महिलाएं पहुंची। राजनांदगांव के मानपुर मोहला, कांकेर के कांकेर व कोंडगांव और महासमुंद के कुछ नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। शेष स्थानों पर 5 जे तक वोटिंग होगी। दूसरे चरण में तीनों लोकसभा में 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 49 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

लाइव अपडेट

  • कवर्धा के सहसपुर लोहारा के ग्राम चदेनी मतदान केंद्र का विविपेट मशीन ख़राब। 15 मिनट के बाद मशीन बदली गई।
  • गरियाबंद के कुम्हलाईखला में ईवीएम खराब
  • सिहावा के बिरनासिल्ली में भी ईवीएम खराब

  • धमतरी में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब।

  • कांकेर के संजय नगर वोटिंग बूथ क्रमांक 50 में 35 मिनट देरी से मतदान मतदाता परेशान
  • महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू ने किया मतदान
  • डोंगरगढ़ में सिंगारघाट बूथ पर ईवीएम खराब। अभी तक मतदान शुरू नहीं
  • सराईपाली में मतदान केंद्र 131 का ईवीएम खराब
  • कांकेर के कंकालिन पारा में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका
  • बालोद में कई लोगों को विधानसभा चुनाव की तरह 8 बजे से मतदान शुरू होने का भ्रम, इसके चलते 7 बजे भीड़ कम है। 
  • मतदान को लेकर महिलाओं में उत्साह। सुबह से ही वोट करने के लिए पहुंची। 
  • कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर भानुप्रतापपुर के कोरर मतदान बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे।
  • कांकेर से भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी ने किया मतदान।
  • सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की भीड़
  • इस चरण में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में राजनांदगांव व कबीरधाम जिला, महासमुंद में महासमुंद व गरियाबंद और कांकेर लोकसभा में कांकेर, धमतरी, बालोद जिलों के साथ कोंडगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल है। 
  • तीनों लोकसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए कुल छह हजार 484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. कांकेर में 2022, राजनांदगांव में 2322 तथा महासमुंद में 2140 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं

  • सभी सीटों से कुल 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से राजनांदगांव में 14, महासमुंद में 13 तथा कांकेर में 9 शामिल हैं। 
  • इस चरण में कुल 49 लाख 7 हजार 489 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 24 लाख 69 हजार 110 महिलाएं, 24 लाख 38 हजार 320 पुरुष व 59 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
  • तीनों ही क्षेत्रों में 6484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांकेर में 22, राजनांदगाव में 256 और महासमुंद में 154 बूथ नक्सल प्रभावित और संवेदनशील हैं। 
  • राजनांदगांव में अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित 56 बूथों का स्थान बदला गया है। 
  • वनांचल के लिए पोलिंग पार्टियों को एक दिन पहले बुधवार सुबह से ही रवाना कर दिया गया है। 
  • तीनों लोकसभा क्षेत्र मिलाकर कोबरा बटालियन सहित 500 से ज्यादा अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। 
  • तीन तरह की टीमें उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल चुनाव की मॉनिटरिंग करेगा। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery