Thursday, 22nd May 2025

लोकसभा चुनाव / बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिया टिकट तो भड़कीं स्वरा भास्कर

Thu, Apr 18, 2019 3:31 PM

बॉलीवुड डेस्क. देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। इन चुनावों में बॉलीवुड भी बराबरी से दिलचस्पी ले रहा है। देश में राजनीतिक पार्टियों की तरह बॉलीवुड भी दो खेमों (कांग्रेस और बीजेपी) में बंट गया है। चुनाव की हर हलचल पर सितारों की नजर है। बुधवार को जब मध्य प्रदेश में बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पार्टी में शामिल किया तो इस पर स्वरा भास्कर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

स्वरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'लोकसभा चुनाव 2019 की एक और दावेदारों की एक और शानदार सूची। संभावित आतंकवादी, मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा। नफरत और विभाजन के एजेंडे में बीजेपी बिल्कुल नग्न।' 

दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

बता दें, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है। प्रज्ञा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। इस सीट से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिए जाने की चर्चा थी। लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने साध्वी प्रज्ञा का नाम आगे बढ़ाया। बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रज्ञा ने कहा- 'ना सिर्फ मैं चुनाव लड़ूंगी बल्की जीतूंगी भी।' प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की जांच से गुजर चुकी हैं। 

स्वरा ने मेनका के बयान पर भी किया था सवाल

स्वरा की बात करें तो वो हमेशा से ही बीजेपी के खिलाफ रहीं है। कई बार उनके बयानों से ये बात साफ हुई है कि वो बीजेपी की विचार धारा से सहमत नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने मेनका गांधी के एक विवादित बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने मेनका से सवाल किया था कि क्या आप अपने भाषण में मुसलमानों को डरा रहीं हैं? इसके अलावा वो बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार करती हुई भी दिखी थीं। कन्हैया कुमार भी हमेशा से ही बीजेपी के खिलाफ बोलते रहे हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery