रिलिजन डेस्क. रविवार, 14 अप्रेल को सूर्य राशि बदल रहा है। ये ग्रह मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा और 15 फरवरी तक इसी राशि में रहेगा। मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि में सूर्य उच्च का होता है यानी सूर्य अब अपने पूरे प्रभाव में होगा। गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कैसा रहने वाला है...
मेष राशि
सूर्य इसी राशि में रहेगा। सूर्य की वजह से साहस और धैर्य मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभकारी कार्य होंगे। समय पक्ष का रहेगा।
वृषभ राशि
आपके लिए सूर्य द्वादश हो जाएगा। सूर्य आपको परेशानी दे सकता है। नौकरी और कार्य स्थल पर विरोधियों का वर्चस्व बढ़ेगा। सावधानी रखें। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि
एकादश सूर्य आपको प्रसिद्धि दिलाएगा और धन की प्राप्ति कराएगा। नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे, सफलता मिलेगी। धन की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
आपके लिए दसवां सूर्य रहेगा। ये स्थिति शुभ रहेगी। लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। नई साझेदारी से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
आपको नवम सूर्य परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। लाभ मिलेगा और शासकीय कार्यों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है।
कन्या राशि
इस राशि के लिए सूर्य अष्टम हो जाएगा। आत्मविश्वास में कमी होगी। अपने ही कार्यों को करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। मानहानी भी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए सप्तम सूर्य लाभकारी होगा। संतान से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, धन लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए सूर्य षष्ठम हो रहा है। इस वजह से मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सफलता देरी से मिलेगी। धोखा मिल सकता है।
धनु राशि
पंचम सूर्य सभी ओर से लाभ करवाएगा। किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
मकर राशि
इस राशि के लिए सूर्य चतुर्थ हो जाएगा। बाधाएं आएंगी। धैर्य से काम करना होगा, वरना हानि हो सकती है। इस समय जरूरी कामों को टालें, वरना हानि हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य तृतीय हो जाएगा, जो कि शुभ फल देने वाला है। नौकरी में उन्नति मिलेगी। प्रसन्नता देने वाले समाचार प्राप्त होंगे। योजनाएं सफल होंगी।
मीन राशि
इन लोगों के लिए सूर्य द्वितीय हो रहा है। सूर्य की इस स्थिति में सफलता देरी से मिलती है, मेहनत ज्यादा करनी होती है। काम में मन नहीं लगेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
Comment Now