Sunday, 8th June 2025

मध्य प्रदेश / पूरे प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, आज दिन भर छाए रहेंगे बादल और पड़ेंगी बौछारें

Tue, Apr 16, 2019 4:29 PM

 

  • मौसम के बदले रुख से पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
  • मंगलवार और बुधवार को ऐसा ही रहेगा मौसम, ओले गिरने और बारिश की संभावना
  • सोमवार को जहा सुबह 10 बजे 38 डिग्री था तापमान, वहीं मंगलवार को 28 डिग्री

भोपाल। बीते एक महीने से तपिश की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए मंगलवार की सुबह काफी राहत भरी रही। सूरज की लुकाछिपी के बीच हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन ऐसे मौसम बने रहने की संभावना जताई है। मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां सुबह दस बजे तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था तो आज ये 28 डिग्री है।

सोमवार से दोपहर बाद से बदले मौसम का मिजाज बुधवार तक ऐसा ही रहने का अनुमान मौसम विभाग व्यक्त किया है। आज मंगलवार को दिनभर सूरज की बादलों से लुकाछिपी का दौर चलेगा। इस बीच कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ेंगी। बदले मौसम से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत मिली है। सोमवार को दोपहर 12 बजे जहां तापमान 40 डिग्री पर था। दोपहर बाद बदले मौसम से ये 32 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 


ओले गिरने की संभावना: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर में सक्रिय विक्षोभ के कारण राजस्थान के पश्चिमी इलाके में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। वहीं राजस्थान से उत्तर प्रदेश के पश्चिम तक भी एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके असर की वजह से मौसम बदला है। जम्मू-कश्मीर के अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार और बुधवार को बारिश के अलावा ओले गिर सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery