खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। एमए चिदंबरम स्टेडियम पर हुए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 108 रन बनाए। चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का यह सबसे कम स्कोर है। इसके पहले उसने 2010 में चेन्नई के खिलाफ 109 रन बनाए थे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 17.2 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। फाफ डुप्लेसिस 45 गेंद पर 43 रन और केदार जाधव 8 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। चेन्नई के दीपक चाहर ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए।
चेन्नई सुपरकिंग्स एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मई 2015 से अजेय
इस आईपीएल में चेन्नई की 6 मैच में यह 5वीं जीत है। उसके 10 अंक है। वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। कोलकाता छठे मैच में अपना दूसरा मुकाबला हारी। उसके 8 अंक हैं। वह दूसरे नंबर पर खिसक गई। चेन्नई ने एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अपना लगातार छठा मुकाबला जीता है। उसको इस मैदान पर आखिरी हार 8 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली थी। तब मुंबई ने उसे 6 विकेट से हराया था। उसके बाद से उसने यहां 6 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की।
कोलकाता के नरेन ने 2 विकेट लिए
चेन्नई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज अंबाती रायडू, सुरेश रैना, शेन वॉटसन रहे। वॉटसन 9 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। सुनील नरेन की गेंद पर पीयूष चावला ने स्क्वायर लेग बाउंड्री पर कैच किया। रैना का विकेट भी नरेन ने लिया। रायडू 31 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर नितीश राणा ने उनका कैच पकड़ा। इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल उसके हाइएस्ट स्कोर रहे। रसेल ने 44 गेंद पर 50 रन बनाए। कोलकाता के 8 बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाए। इनमें से 4 तो खाता खोलने में भी असफल रहे।
लिन-नितीश शून्य पर पवेलियन लौटे
कोलकाता की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, सुनील नरेन और क्रिस लिन रहे। लिन को दीपक चाहर ने एलबीडब्ल्यू किया। वे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नरेन 5 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हरभजन सिंह ने दीपक चाहर के हाथों कैच कराया। नितीश राणा भी खाता नहीं खोल पाए। चाहर की गेंद पर अंबाती रायडू ने उन्हें मिड विकेट पर लपका। उथप्पा 9 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट भी दीपक ने लिया। दीपक की गेंद पर केदार जाधव ने मिडविकेट पर उथप्पा का कैच पकड़ा। कार्तिक 21 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इमरान ताहिर की गेंद पर हरभजन सिंह ने मिडविकेट पर उनका कैच लिया।
चेन्नई के 3 स्पिनर्स ने 5 विकेट लिए
कार्तिक के बाद शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। उन्होंने 12 गेंद पर 9 रन बनाए। ताहिर की गेंद पर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने स्टम्प किया। पीयूष चावला ने 13 गेंद पर 8 रन बनाए। उन्हें हरभजन की गेंद पर धोनी ने स्टम्प किया। कुलदीप यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हरभजन ने अपनी गेंद पर अंबाती रायडू के थ्रो पर उन्हें रन आउट किया। उनकी जगह आए प्रसिद्ध कृष्णा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा की गेंद पर हरभजन ने मिडविकेट पर उनका कैच लिया।
दोनों टीमें :
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, स्कॉट कुगलिन, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, सुनील नरेन, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गर्नी, प्रसिद्ध कृष्णा।
अंक तालिका (09-04-2019, रात 11:55 बजे तक)
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | अंक |
चेन्नई सुपरकिंग्स | 6 | 5 | 1 | 0 | 10 |
कोलकाता नाइटराइडर्स | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 6 | 4 | 2 | 0 | 8 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 3 | 3 | 0 | 6 |
मुंबई इंडियंस | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 |
दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 6 |
राजस्थान रॉयल्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 2 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 0 | 6 | 0 | 0 |
स्कोरकार्ड : कोलकाता नाइटराइडर्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
क्रिस लिन एलबीडब्व्यू बो. दीपक चाहर | 00 | 05 | 0 | 0 |
सुनील नरेन कै. दीपक बो. हरभजन सिंह | 06 | 05 | 0 | 0 |
रॉबिन उथप्पा कै. केदार जाधव बो. दीपक चाहर | 11 | 09 | 2 | 0 |
नितीश राणा कै. अंबाती रायडू बो. दीपक चाहर | 00 | 03 | 0 | 0 |
दिनेश कार्तिक कै. हरभजन बो. इमरान ताहिर | 19 | 21 | 3 | 0 |
शुभमन गिल स्टम्प महेंद्र सिंह धोनी बो. ताहिर | 09 | 12 | 0 | 0 |
आंद्रे रसेल नॉटआउट | 50 | 44 | 5 | 3 |
पीयूष चावला स्टम्प महेंद्र सिंह धोनी बो. हरभजन | 08 | 13 | 0 | 1 |
कुलदीप यादव रन आउट (रायडू/हरभजन) | 00 | 01 | 0 | 0 |
प्रसिद्ध कृष्णा कै. हरभजन बो.रविंद्र जडेजा | 00 | 02 | 0 | 0 |
हैरी गर्नी नॉटआउट | 01 | 05 | 0 | 0 |
रन : 108/9, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 4
विकेट पतन : 1-6, 2-8, 3-9, 4-24, 5-44, 6-47, 7-76, 8-76, 9-79
गेंदबाजी : दीपक चाहर 4-0-20-3, हरभजन सिंह 4-0-15-2, रविंद्र जडेजा 4-0-17-1, स्कॉट कुगलिन 4-0-34-0, इमरान ताहिर 4-0-21-2
स्कोरकार्ड : चेन्नई सुपरकिंग्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
शेन वॉटसन कै. पीयूष चावला बो. सुनील नरेन | 17 | 09 | 2 | 1 |
फाफ डुप्लेसिस नॉटआउट | 43 | 45 | 3 | 0 |
सुरेश रैना कै. पीयूष चावला बो. सुनील नरेन | 14 | 13 | 1 | 1 |
अंबाती रायडू कै.नितीश राणा बो. पीयूष चावला | 21 | 31 | 2 | 0 |
केदार जाधव नॉटआउट | 08 | 08 | 1 | 0 |
रन : 111/3, ओवर : 17.2, एक्स्ट्रा : 8
विकेट पतन : 1-18, 2-35, 3-81
गेंदबाजी : पीयूष चावला 4-0-28-1, प्रसिद्ध कृष्णा 4-0-23-0, सुनील नरेन 3.2-0-24-2, कुलदीप यादव 4-0-16-0, हैरी गर्नी 2-0-20-0
Comment Now