Sunday, 8th June 2025

मध्य प्रदेश / प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने सेल्फी लेने मना किया, गुस्से में कार्यकर्ता ने उन्ही के सामने उतार दिया पार्टी का आई कार्ड

Mon, Apr 8, 2019 6:20 PM

 

  • गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंची थी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया
  • महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लनेना चाहती थी उनके साथ सेल्फी, मना करने पर हो गई नाराज

गुना। रविवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने मतदान केंद्र स्तर पर काम करने वाली खास टीम के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ लगभग 5 घंटे तक सीधी बातचीत की। कार्यक्रम के बाद एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही, तो उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता अपने गले से आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखकर चली गई।

गुना जिला कांग्रेस अध्यक्ष विट्ठलदास मीना का कहना है कि वन-टू-वन चर्चा के बीच महिला कार्यकर्ता महारानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं लेकिन कार्यक्रम बाधित होने से उन्होंने मना कि या। कार्यक्रम में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। महिला कार्यकर्ता आगे भी पार्टी के लिए काम करती रहेगी। 

बताया जा रहा है कि नानाखेड़ी स्थित गार्डन में पोलिंग बूथ प्रभारी और उनकी टीम के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई थीं। जब प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कार्यक्रम में पहुंची, तो एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही। उन्होंने मना करते ही कार्यकर्ता जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। तब प्रियदर्शिनी राजे ने उसे समझाया कि अभी काम कर लें। कार्यकर्ता को यह बात अच्छी नहीं लगी। उसने गले से अपना आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखा और वहां से चली गई। इसी तरह एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता के काम का श्रेय दूसरों ने लिया तो वह भी आईडी कार्ड उताकर जाने लगा लेकिन नेताओं की समझाइश पर रुक गया।


लोगों को बताना कि यह काम सिंधिया करा चुके हैं : कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान प्रियदर्शनी राजे के तेवर ठेठ राजनेताओं की तरह दिखे। उन्होंने सांसद सिंधिया के अब तक कराए गए कामों के पेम्पलेट कार्यकर्ताओं को दिए। उन्होंने कहा यह इस अच्छी तरह पढ़ लीजिए। यह मोदीजी के दिखाए सपनों की तरह नहीं हैं। फिर उन्होंने एक कार्यकर्ता से पूछा - मोदीजी ने जो सपने आपको दिखाए वे याद हैं या नहीं? कार्यकर्ता ने इंकार किया। इसके बाद प्रियदर्शनी बोलीं इस कागज पर वे काम लिखे हैं जो हो गए हैं। लोगों को बताना हम शब्दों के आधार पर नहीं बल्कि काम के आधार पर वोट मांगते हैं। अगले एक माह आपको सांसद सिंधिया के लिए काम करना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery