Sunday, 8th June 2025

ओडिशा / मोदी ने कहा- कई पार्टियां पैसे से बनीं, लेकिन भाजपा का गठन कार्यकर्ताओं के पसीने से हुआ

Sat, Apr 6, 2019 6:17 PM

 

  • मोदी ने कहा- जब-जब चुनौती आई, कार्यकर्ताओं ने सब छोड़कर मां भारती के लिए काम किया
  • 'अटलजी कहा करते थे- भाजपा कार्यकर्ता का एक पैर जेल और दूसरा रेल में रहना चाहिए'

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ में सभा की। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि कई पार्टियां पैसे से बनी हैं लेकिन भाजपा का गठन कार्यकर्ताओं के पसीने से हुआ है।मोदी छत्तीसगढ़ के बालोद और महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी रैलियों को संबोधित करेंगे। 

'भाजपा न धनबल-बाहुबल से नहीं बनी'
मोदी ने कहा- 48 साल पहले आज ही के दिन भाजपा का गठन हुआ था। भाजपा न तो धनबल, न बाहुबल से और न ही बाहर से ली गई किसी विचारधारा से बनी है। भाजपा परिवार और पैसे पर आधारित नहीं है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। चार-चार पीढ़ियां खप गईं। हमारी पार्टी पैसे नहीं पसीने से बनी है। जब-जब चुनौती आई, हमारे कार्यकर्ताओं ने सब छोड़कर मां भारती के लिए काम किया। जेपी आंदोलन और आपातकाल के समय जेलों में रहे।

"अटलजी कहा करते थे- भाजपा कार्यकर्ता का एक पैर जेल और दूसरा रेल में रहना चाहिए। यानी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कार्यकर्ता यात्राएं करें और विकास के मुद्दों को लेकर जेल में जाने से भी न डरें। केरल और बंगाल में आए दिन हमारे कार्यकार्ताओं को मौत के घाट उतारा जाता है। जहां आतंकवाद है वहीं ऐसा होता है। हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की बार-बार कोशिश की गई, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। आज पूर्वोत्तर से लेकर देश के चारों कोनों में भाजपा का परचम लहरा रहा है। आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है।"

भूपेश बघेल ने पूछे मोदी से सवाल

मोदी छत्तीसगढ़ में अपनी रैली से चार लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। इस सभा से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी से 20 सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने पूछा- आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी खत्म हुई? विदेशों से कितना कालाधन वापस आया? 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे? आप इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं? किसानों की आय कब और कैसे दोगुनी होगी? 'बहुत हुआ नारी पर वार’ के नारे का क्या हुआ?

'कांग्रेस और भ्रष्टाचार मिलकर नए रिकॉर्ड बनाते हैं'

शुक्रवार को मोदी ने यूपी के सहारनपुर, अमरोहा और उत्तराखंड के देहरादून में जनसभाएं की थीं। देहरादून में कहा, ''हेलिकॉप्टर की दलाली किसने खाई? कांग्रेस और भ्रष्टाचार मिलकर नए रिकॉर्ड खड़े करते रहते हैं। कांग्रेस ने राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार ऐक्सेलरेटर पर रहता है और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। यही कांग्रेस की पहचान है।'' उन्होंने कहा, ''हेलिकॉप्टर घोटाले के दलालों ने जिन लोगों को घूस देने की बात कही है, उसमें एक 'एपी' है, दूसरा 'फेम' है। इसी चार्जशीट में कहा गया है कि 'एपी' का मतलब अहमद पटेल और 'फेम' का मतलब है फैमिली।''

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery