Thursday, 22nd May 2025

टोक्यो / जमानत मिलने के 28 दिन बाद फिर गिरफ्तार किए गए निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन

Thu, Apr 4, 2019 11:35 PM

 

  • इस बार भरोसा तोड़ने के नए आरोप में कार्लोस घोन की गिरफ्तारी हुई
  • पिछली बार 19 नवंबर को गिरफ्तारी हुई, 108 दिन बाद 6 मार्च को जमानत मिली
  • जापान के कानून के मुताबिक अलग-अलग आरोपों के लिए कई बार गिरफ्तारी संभव

टोक्यो. निसान मोटर्स के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोन को जमानत मिलने के 28 दिन बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जापानी मीडिया के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें घर से गिरफ्तार किया गया। उन पर भरोसा तोड़कर माहौल बिगाड़ने का नया आरोप लगा है।

पिछली बार भ्रष्टाचार के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

  1.  

    पिछली बार 19 नवंबर 2018 को गिरफ्तारी के बाद उन्हें 6 मार्च 2019 को सशर्त जमानत मिली थी। वो 108 दिन जेल में रहे थे। नवंबर में उन्हें भ्रष्टाचार, निसान के पैसे के निजी इस्तेमाल और आय कम दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, घोन सभी आरोपों को गलत बताते रहे हैं।

     

  2.  

    जापान के कानून के मुताबिक किसी आरोपी को अलग-अलग आरोप के लिए कई बार गिरफ्तार किया जा सकता है। इससे अभियोजकों को लंबे समय तक आरोपी से पूछताछ करने की अनुमति मिल जाती है।

     

  3.  

    अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दूसरी बार गिरफ्तारी पर घोन ने अपने प्रवक्ता के जरिए कहा है कि यह निसान कंपनी के कुछ लोगों की अभियोजकों को गुमराह कर मुझे चुप कराने की कोशिश है। मैं निर्दोष हूं और हार नहीं मानूंगा। मेरे खिलाफ लगे आरोप बेबुनियाद हैं।

     

  4.  

    बुधवार को घोन ने ट्विटर के जरिए कहा था कि अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएंगे। घोन जापान की ऑटो इंडस्ट्री के टॉप अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने 20 साल पहले निसान को दिवालिया होने से बचाया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery