Sunday, 8th June 2025

लोकसभा चुनाव / कांग्रेस के 12 नाम तय, कमलनाथ के बेटे को छिंदवाड़ा और अजय सिंह को सीधी से टिकट

Thu, Apr 4, 2019 11:17 PM

 

  • कमलनाथ छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा सदस्य रहे, अब वे यहां की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
  • उनके बेटे नकुल नाथ को टिकट मिला, इससे पहले 1996 में उनकी पत्नी अलका नाथ यहां से सांसद रहीं
  • कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया को देवास से टिकट, इंदौर से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं

भोपाल. कांग्रेस ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा सदस्य रहे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। अब वे छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया को देवास और विवेक तन्खा को जबलपुर से टिकट मिला है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को रीवा से उम्मीदवार बनाया गया।कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में 21 सीटों पर नामों का ऐलान कर चुकी है।

सीट उम्मीदवार 2014 में कौन जीता
सागर प्रभु सिंह ठाकुर भाजपा
दमोह प्रताप सिंह लोधी भाजपा
सतना राजा राम त्रिपाठी भाजपा
रीवा सिद्धार्थ तिवारी भाजपा
सीधी अजय सिंह राहुल भाजपा
जबलपुर विवेक तन्खा भाजपा
मंडला कमल मरावी भाजपा
छिंदवाड़ा नकुल नाथ कांग्रेस
देवास प्रहलाद टिपानिया भाजपा
उज्जैन बाबूलाल मालवीय भाजपा
खरगोन गोविंद मुजालदा भाजपा
खंडवा अरुण यादव भाजपा

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने इन 9 सीटों पर पहले ही नाम तय किए

सीट प्रत्याशी 2014 में कौन जीता
टीकमगढ़ किरन अहिरवार भाजपा
खजुराहो कविता सिंह भाजपा
शहडोल प्रमिला सिंह भाजपा
बालाघाट मधु भगत भाजपा
होशंगाबाद शैलेंद्र दीवान भाजपा
भोपाल दिग्विजय सिंह भाजपा
मंदसौर मीनाक्षी नटराजन भाजपा
रतलाम कांतिलाल भूरिया भाजपा
बैतूल रामू टेकाम भाजपा

8 सीटों पर नामों का ऐलान बाकी

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery