Saturday, 7th March 2026

मप्र / भोपाल-इंदौर के बीच टोल पर अब आठ रुपए ज्यादा देने होंगे, आज से नई दरें

Mon, Apr 1, 2019 5:51 PM

भोपाल .  नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सोमवार से भोपाल से इंदौर के बीच टोल टैक्स के रूप में कुल 104 रुपए के बजाय अब 112 रुपए देने होंगे। इस रूट पर भोपाल से देवास के बीच तीन टोल नाके हैं। मप्र रोड डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने अगले वित्त वर्ष के लिए टोल की नई दरें तय कर दी हैं। इसमें भोपाल-इंदौर सहित अन्य सड़कों के टोल टैक्स में भी वृद्धि की गई है। 


 एमपीआरडीसी अनुबंध के आधार पर यह टोल टैक्स तय करता है, इसलिए चुनाव आचार संहिता के बावजूद नई दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी। एमपीआरडीसी द्वारा विकसित नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों के लिए भी टोल टैक्स नए सिरे से तय किया गया है। ब्यावरा- राजस्थान बॉर्डर नेशनल हाईवे पर कार- जीप के लिए टोल टैक्स की दर में बदलाव नहीं किया गया है।

भोपाल-इंदौर रूट पर कार पर टोल

टोल नाका     अब तक     नई दर
 
फंदा     23     25
 
अमलाह     30     32
 
भोरासा     51     55

एनएच पर यह होगा टोल टैक्स

टोल नाका      अब तक     नई दर
 
ग्वालियर-गोहद      30     35
 
गोहद-यूपी बॉर्डर     35     40
 
ब्यावरा-राजस्थान बॉर्डर      40     40

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery