मुंबई. शेयर बाजार ने नए वित्त वर्ष और हफ्ते की शुरुआत रिकॉर्ड के साथ की है। सेंसेक्स 186 अंक की बढ़त के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 356 प्वाइंट चढ़कर 39,028.67 पर पहुंच गया। यह अभी तक का सबसे उच्च स्तर है। पिछला रिकॉर्ड 29 अगस्त 2018 का है जब सेंसेक्स ने 38,989.65 का स्तर छुआ था। निफ्टी ने आज 41 अंक ऊपर 11,665.20 से शुरुआत की। इंट्रा-डे में यह 92 प्वाइंट की तेजी के साथ 11,715.65 पर पहुंच गया।
बाजार में तेजी की 3 वजह
एनएसई पर मेटल इंडेक्स में 1.64% की तेजी
बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर में 6% और वेदांता के शेयर में 5% का उछाल आया। एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.64% का उछाल आया।
बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 4% का उछाल
बीएसई पर शेयर 4.04% की तेजी के साथ 134 रुपए पर पहुंच गया। शुक्रवार को 128.80 रुपए पर बंद हुआ था। सोमवार से विजया और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय लागू हो गया है। देना बैंक और विजया बैंक की सभी शाखाएं अब बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं के तौर पर काम करेंगी। विलय की योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 शेयर मिलेंगे। जबकि देना बैंक के शेयरधारकों को हर 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे।
सेंसेक्स के 5 रिकॉर्ड उच्च स्तर
तारीख | सेंसेक्स |
1 अप्रैल 2019 | 39,028.67* |
29 अगस्त 2018 | 38,989.65 |
28 अगस्त 2018 | 38,938.91 |
27 अगस्त 2018 | 38,736.88 |
23 अगस्त 2018 | 38,487.63 |
*1 अप्रैल को अब तक के कारोबार का उच्च स्तर
Comment Now