रिलिजन डेस्क. ज्योतिष में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इसी वजह से सूर्य की पूजा से कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो सकते हैं। सूर्य को मनाने का सबसे सरल और कारगर उपाय है रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना। जो लोग ये छोटा सा काम रोज करते हैं, वे घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। यहां जानिए उज्जैन के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी और ज्योतिर्विद पं. सुनील नागर के अनुसार सूर्य को जल चढ़ाने की विधि और सूर्य के सरल मंत्र...
सुबह सूर्योदय से पहले उठें। स्नान करें। नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल भी डालें। साफ वस्त्र धारण करें।
ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
ॐ सूर्याय नम:, ॐ आदित्याय नम:, ॐ नमो भास्कराय नम:।
अर्घ्य समर्पयामि।।
ध्येय सदा सविष्तृ मंडल मध्यवर्ती।
नारायण: सर सिंजासन सन्नि: विष्ठ:।।
केयूरवान्मकर कुण्डलवान किरीटी।
हारी हिरण्यमय वपुधृत शंख चक्र।।
जपाकुसुम संकाशं काश्यपेयं महाधुतिम।
तमोहरि सर्वपापध्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम।।
सूर्यस्य पश्य श्रेमाणं योन तन्द्रयते।
Comment Now