भास्कर न्यूज नेटवर्क. प्रियंका चोपड़ा इस साल 9 फिल्मों को प्रोड्यूज़ कर रही हैं। एक किताब लिख रही हैं। दो बड़ी फिल्मों में काम कर रही हैं। दो कंपनियों में पैसा लगाया है, उस पर भी निगाह रखेंगी। कई ब्रैंड के विज्ञापन भी शूट करने हैं। यूनीसेफ की एम्बेसडर हैं, तो कई यात्राएं भी करेंगी। यहां बात हो रही है बॉलीवुड में शिखर छूने के बाद हॉलीवुड की ए-लिस्ट सितारा बन रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की। हाल ही में उन्हें मनोरंजन जगत की 50 टॉप महिलाओं में शामिल किया गया है। फिल्मों के अलावा अब प्रियंका खुद को एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर भी तैयार कर रही हैं।
प्रियंका ने कुछ माह पहले ही बम्बल एप में निवेश किया है। यह एक डेटिंग एप है, जिसे मशहूर डेटिंग एप टिंडर की सहसंस्थापक विटनी वोल्फ हर्ड ने टिंडर छोड़ने के बाद वर्ष 2014 में लॉन्च किया था। वे इसकी ब्रैंड एम्बेसडर बनने के साथ इसके विज्ञापन तक पर ध्यान दे रही हैं। सेरेना विलियम्स ने भी इस एप में निवेश किया है। इससे पहले प्रियंका ने हॉबर्टन स्कूल ऑफ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में भी 8.2 मिलियन डॉलर निवेश किया था। यहां वे बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ में हैं। यही नहीं प्रियंका पर्पल पेबल प्रिक्चर्स नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं। 2013 में शुरू हुआ यह प्रोडक्शन हाउस शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान आदि के प्रोडक्शन हाउस से काफी अलग है। यह क्षेत्रीय सिनेमा पर ज्यादा जोर देता है।
विदेश में क्या किया
Comment Now