पटना. महागठबंधन में दूसरे चरण की सीटों का ऐलान हो गया। राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भागलपुर और बांका में राजद अपना उम्मीदवार उतारेगा। किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सीट कांग्रेस को दी गई है। बांका से वर्तमान सांसद जय प्रकाश नारायण यादव को टिकट मिला है। वहीं भागलपुर से बुलो मंडल राजद प्रत्याशी होंगे। कांग्रेस नेता हरखू झा ने कहा कि तीनों सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा। 18 अप्रैल को इन 5 सीटों पर मतदान होना है।
9 सीट कांग्रेस के खाते में
इससे पहले शुक्रवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया था। बिहार की 40 सीटों में से 20 सीटों पर राजद, 9 सीटों पर कांग्रेस, 5 सीटों पर रालोसपा और 3 पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारेगी। इसके अलावा वीआईपी को 3 सीटें और राजद कोटे से 1 सीट सीपीआई-माले को मिली है।
Comment Now