Sunday, 8th June 2025

मप्र / मकरंद देउस्कर आईजी होशंगाबाद बने, तीन डीआईजी को भी हटाया

Sun, Mar 24, 2019 7:33 PM

 

  • 6 माह के अंदर रिटायर होने वाले हैं, इसलिए हटाया

भोपाल  . राज्य शासन ने शनिवार को आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर को आईजी होशंगाबाद पदस्थ किया है। साथ ही तीन रेंज के डीआईजी को हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। होशंगाबाद आईजी और तीन रेंज के डीआईजी को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर हटाया गया है। हटाए गए अफसर छह महीने के अंदर रिटायर हो रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदले गए आठ आईपीएस

नाम    वर्तमान पदस्थापना     नवीन पदस्थापना
 
मकरंद देउस्कर     आईजी इंटेलीजेंस     आईजी, होशंगाबाद
 
केसी जैन     आईजी होशंगाबाद     आईजी, पीएचक्यू
 
जीके पाठक     डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज     डीआईजी पीएचक्यू
 
केबी शर्मा     डीआईजी, ग्रामीण भोपाल    डीआईजी पीएचक्यू
 
धर्मेंद्र चाैधरी     डीआईजी ग्रामीण इंदाैर    डीआईजी पीएचक्यू
 
संजय तिवारी     डीआईजी एसएएफ मुख्यालय     डीआईजी ग्रामीण इंदाैर
 
सुशांत सक्सेना     डीआईजी पीटीआरआई भोपाल     डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज
 
डाॅ. आशीष     डीआईजी विशेष शाखा पीएचक्यू     डीआईजी ग्रामीण भोपाल

शर्मा को हटाया, चौधरी ग्वालियर कमिश्नर : ग्वालियर कमिश्नर बीएम शर्मा को हटाकर मंत्रालय में ओएसडी महेशचंद्र चौधरी को कमिश्नर बनाया गया है। शर्मा को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर बनाया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery