Saturday, 26th July 2025

उपचुनावों में प्रदर्शन / मोदी सरकार में भाजपा का 22% और यूपीए-II में कांग्रेस का 31% सक्सेस रेट रहा

Tue, Mar 19, 2019 5:09 PM

नई दिल्ली. मोदी सरकार में भाजपा के प्रदर्शन की तुलना में मनमोहन की सरकार का सक्सेस रेट ज्यादा रहा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोदी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में 31 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए लेकिन इनमें से भाजपा सिर्फ 7 सीटें ही जीत पाई। वहीं, मनमोहन की यूपीए-II सरकार में 19 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे और इनमें से कांग्रेस 6 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस तरह से मोदी सरकार का सक्सेस रेट 22% और मनमोहन सरकार का 31% रहा।


मोदी के कार्यकाल में भाजपा सिर्फ एक नई सीट जीत सकी
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मोदी सरकार में जिन 31 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से 15 सीटें भाजपा ने 2014 के आम चुनावों में भी जीती थीं। लेकिन इनमें से सिर्फ 6 सीटें ही भाजपा बरकरार रख सकी। इसके अलावा, जनवरी 2019 में हुए हरियाणा की जींद लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी भाजपा जीतने में कामयाब रही। इस सीट पर पहले आईएनएलडी के हरिचंद मिढ्ढा सांसद थे।

 
2014 के बाद हुए उपचुनाव

 

लोकसभा सीट

उपचुनाव में कौन जीता?

2014 में कौन जीता था?

मेढक, तेलंगाना

टीआरएस

टीआरएस

वडोदरा, गुजरात

भाजपा

भाजपा

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

सपा

सपा

बीड, महाराष्ट्र

भाजपा

भाजपा

कंधमाल, ओडिशा

बीजेडी

बीजेडी

बनगांव, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

वारंगल, तेलंगाना

टीआरएस

टीआरएस

रतलाम, मध्यप्रदेश

कांग्रेस

भाजपा

तुरा, मेघालय

एनपीपी

एनपीपी

लखीमपुर, असम

भाजपा

भाजपा

शहडोल, मध्य प्रदेश

भाजपा

भाजपा

तमलुक, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

कूचबेहर, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

अमृतसर, पंजाब

कांग्रेस

कांग्रेस

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

एनसी

पीडीपी

मलप्पुरम, केरल

मुस्लिम लीग

मुस्लिम लीग

गुरदासपुर, पंजाब

कांग्रेस

भाजपा

कैराना, यूपी

आरएलडी

भाजपा

अलवर, राजस्थान

कांग्रेस

भाजपा

अजमेर, राजस्थान

कांग्रेस

भाजपा

उलुबेरिया, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

अररिया, बिहार

आरजेडी

आरजेडी

फूलपुर, यूपी

सपा

भाजपा

गोरखपुर, यूपी

सपा

भाजपा

पालघर, महाराष्ट्र

भाजपा

भाजपा

भंडारा-गोंदिया, महाराष्ट्र

एनसीपी

भाजपा

नगालैंड

एनपीपी

एनपीपी

शिवमोगा, कर्नाटक

भाजपा

भाजपा

बेल्लारी, कर्नाटक

कांग्रेस

भाजपा

मांड्या, कर्नाटक

जेडीएस

जेडीएस

जींद, हरियाणा

भाजपा

आईएनएलडी


मनमोहन के दूसरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने 4 नई सीटों पर कब्जा किया था
वहीं, मनमोहन सिंह सरकार के दूसरे कार्यकाल में कांग्रेस ने 4 नई सीटों उप्र की कन्नौज, कर्नाटक की उडिपी-चिकमंगलूर, मांड्या और बेंगलुरु ग्रामीण पर कब्जा किया था। 2009 से लेकर 2014 के बीच 19 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 5 सीटों पर 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की थी। हालांकि, इन 5 सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 2 सीटें ही बचा पाई थी। इस बीच, कांग्रेस से अलग होकर वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बनाई, जिसने उपचुनावों में कांग्रेस की ही दो सीटों पर कब्जा जमाया। 


2009 के बाद हुए उपचुनाव

 

लोकसभा सीट

उपचुनाव में कौन जीता?

2009 में कौन जीता था?

कन्नौज, यूपी

कांग्रेस

सपा

बांका, बिहार

निर्दलीय

निर्दलीय

कड़प्पा, आंध्र प्रदेश

वाईएसआर कांग्रेस

वाईएसआर कांग्रेस

बस्तर, छत्तीसगढ़

भाजपा

भाजपा

जमशेदपुर, झारखंड

जेवीएम

भाजपा

हिसार, हरियाणा

एचजेसी

एचजेसी

कोलकाता दक्षिण, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

उडीपी-चिकमंगलूर, कर्नाटक

कांग्रेस

भाजपा

नेल्लोर, आंध्र प्रदेश

वाईएसआर कांग्रेस

कांग्रेस

कन्नौज, उत्तर प्रदेश

सपा

सपा

ठेहरी गढ़वाल, उत्तराखंड

भाजपा

कांग्रेस

जांगीपुर, पश्चिम बंगाल

कांग्रेस

कांग्रेस

मंडी, हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस

कांग्रेस

हावड़ा, पश्चिम बंगाल

टीएमसी

टीएमसी

पोरबंदर, गुजरात

भाजपा

कांग्रेस

मांड्या, कर्नाटक

कांग्रेस

जेडीएस

बेंगलुरु ग्रामीण, कर्नाटक

कांग्रेस

जेडीएस

बनासकांठा, गुजरात

भाजपा

कांग्रेस

महाराजगंज, बिहार

आरजेडी

आरजेडी

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery