नई दिल्ली. देश में 73 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले 1200 से 70 हजार तक ज्यादा है। ऐसी सीटों पर महिलाओं ने पिछले दो चुनाव में पुरुष वोटरों के मुकाबले 1% से लेकर 13% तक ज्यादा मतदान किया है। हालांकि, महिला वोटर्स ज्यादा होने के ये मायने नहीं हैं कि यहां महिलाओं को ही जीत के मौके मिले हैं। इन सीटों पर 2009 के लोकसभा चुनाव में 4 और 2014 में 3 महिलाओं को जीत मिली।
निवर्तमान लोकसभा में 66 महिलाएं सांसद
पिछली बार 73 सीटों पर 3.50 करोड़ महिलाओं ने वोट डाले
लोकसभा की 543 सीटों में 73 सीटें ऐसी हैं, जहां 2014 में महिला वोटरों की संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा थी। इसके अलावा, इन सीटों पर महिला वोटरों का वोटिंग प्रतिशत या तो पुरुषों से ज्यादा था या फिर बराबर था। 2014 के आंकड़ों के अनुसार, इन 73 सीटों पर वोटरों की कुल संख्या 9 करोड़ 59 लाख थी, जिनमें से 6 करोड़ 87 लाख वोटरों ने वोट डाले थे। इनमें से 3 करोड़ 36 लाख पुरुष वोटर और 3 करोड़ 50 लाख महिला वोटर थीं।
पिछले दो चुनावों में महिला बहुल वोटरों वाली सीटों पर कितनी महिलाएं जीतीं
राज्य |
सीटें |
2014 |
2009 |
आंध्र प्रदेश |
19 |
1 |
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
2 |
0 |
0 |
बिहार |
10 |
1 |
0 |
गोवा |
2 |
0 |
0 |
हिमाचल प्रदेश |
1 |
0 |
0 |
जम्मू-कश्मीर |
1 |
0 |
0 |
कर्नाटक |
1 |
0 |
0 |
केरल |
10 |
0 |
0 |
महाराष्ट्र |
1 |
0 |
0 |
मणिपुर |
1 |
0 |
0 |
ओडिशा |
2 |
0 |
0 |
राजस्थान |
1 |
0 |
0 |
तमिलनाडु |
16 |
1 |
1 |
त्रिपुरा |
1 |
0 |
0 |
पश्चिम बंगाल |
1 |
0 |
0 |
उत्तराखंड |
2 |
0 |
0 |
दमन और दीव |
1 |
0 |
0 |
कुल |
73 सीटें |
3 |
4 |
महिला वोटर बहुल सीटों में से सिर्फ आंध्र, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर महिलाएं जीतीं
सबसे ज्यादा महिला बहुल सीटें आंध्र प्रदेश (19) और तमिलनाडु (16) में हैं। हालांकि, 2014 के आम चुनावों में आंध्र और तमिलनाडु की इन महिला बहुल सीटों में से सिर्फ 1-1 महिलाएं ही सांसद चुनी गई थीं। इन 73 महिला बहुल सीटों में से सिर्फ तीन सीटों- टेंकासी (तमिलनाडु), सुपौल (बिहार), निजामाबाद (आंध्र प्रदेश) पर ही महिला सांसद जीती थीं। निजामाबाद से के. कविता (टीआरएस), सुपौल से रंजीत रंजन (कांग्रेस) और टेंकासी से एम. वसंती (एआईडीएमके) को जीत मिली थी।
2009 में ऐसी 4 सीटों पर महिलाएं जीती थीं
आंध्र के श्रीकाकुलम से डॉ. किलीकृपा रानी (वाईएसआर कांग्रेस), आंध्र की विजयनगरम सीट से बोचा झांसी लक्ष्मी (कांग्रेस) आंध्र की ही बापतला सीट से पनाबाका लक्ष्मी (कांग्रेस) और तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से जे. हेलन डेविडसन (डीएमके) को 2009 में जीत मिली थी।
Comment Now