Sunday, 8th June 2025

लोकसभा चुनाव-2019 / लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित, हरियाणा में 12 और पंजाब में 19 मई को होगा मतदान

Mon, Mar 11, 2019 2:23 AM

 

  • हरियाणा में 10 में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व है तो पंजाब में भाजपा-अकाली दल के 5 सांसद
  • दोनों प्रदेशों में हो चुका नई पार्टियों का उदय, पंजाब में सब मिलकर अकाली-भाजपा को घेरने के मूड में
  • हरियाणा में सबकी अपनी डफली अपना राग वाली हालत

जालंधर/पानीपत. भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के मुताबिक देश में कुल 7 चरणों में मतदान होगा। हालांकि कुछ राज्यों में दो या इससे ज्यादा चरणों में मतदान होगा, लेकिन पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक चरण में मतदान संपन्न करा लिया जाएगा। इनमें से हरियाणा में कुल 10 सीटों के लिए 12 मई को तो पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान होगा। फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तो पंजाब में कांग्रेस सत्ता में हैं। 

दोनों राज्यों के बारे में कुछ और खास बातें

  • हरियाणा में विधानसभा में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, वहीं लोकसभा की कुल 10 मेें से 7 सीटों पर पार्टी का वर्चस्व कायम है। शनिवार को ही रोहतक में पार्टी की हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें बाकी की 3 सीटों पर भी जीत के लिए यानि पूरी 10 सीटें जतीने के लिए रणनीति पर विचार हुआ।
  • पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस की नजर लोकसभा चुनाव-2019 में भी बड़ी जीत हासिल करने पर है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में अकाली दल के साथ 3-10 का समझौता करके चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।
  • अकाली दल को 4 सीटें और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट पर विनोद खन्ना के निधन के चलते हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। मौजूदा समय में बीजेपी के पास एक ही सांसद है।
  • अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
  • हरियाणा में हाल ही में जींद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वक्त इनेलो के पारिवारिक विवाद के बाद जजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं मूल पार्टी की जमानत भी नहीं बच सकी।
  • इसके अलावा भाजपा से अलग होकर पिछड़े वर्ग के नेता राजकुमार सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी बनाई है। जींद उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार तीसरे नंबर रहा। इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
  • पंजाब में अकाली दल (बादल) से अलग होकर टकसाली नेताओं ने नई पार्टी बना ली, वहीं आम आदमी पार्टी में बिखराव के बाद सुखपाल सिंह खैहरा ने भी पंजाबी एकता पार्टी का गठन कर लिया है।

पंजाब के बड़े चेहरे: कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस), नवजोत सिंह सिद्धू (कांग्रेस), प्रकाश सिंह बादल (शिरोमणि अकाली दल), विजय सांपला (बीजेपी), भगवंत मान (आप), हरपाल सिंह चीमा (आप), सुखपाल सिंह खैरा (पंजाब एकता पार्टी)

हरियाणा के बड़े चेहरे: मनोहर लाल खट्‌टर (भाजपा), अनिल विज (भाजपा), भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस), किरण चौधरी (कांग्रेस), दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा (कांग्रेस), राजकुमार सैनी (लोसुपा), अभय सिंह चौटाला (इनेलो), दुष्यंत चौटाला (जजपा)

लोकसभा चुनाव के खास मुद्दे

  • दोनों प्रदेशों में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने का मसला अहम भूमिका निभाएगा।
  • हरियाणा में दो बार जाट आरक्ष्सण आंदोलन और फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुखा गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर हुई हिंसा सत्ताधारी पार्टी के वोटबैंक को खतरा पैदा कर सकते हैं।
  • पंजाब में बीजेपी-अकाली दल सरकार में 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान और प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी के मसले पर हाल ही में कार्रवाई चल रही हैं।
  • करतारपुर कॉरिडोर से करतारपुर गुरद्वारा (नारोवाल, पाकिस्तान) के साथ डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा
  • कांग्रेस सरकार में सभी सीमांत किसानों को 2 लाख रुपए की कर्ज छूट दी गई है और छोटे किसानों को भी छूट दी गई है।
  • जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी को हुआ पुलवामा आतंकी हमला और इंडियन एयरफोर्स की जवाबी एयर स्ट्राइक

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery