Sunday, 8th June 2025

लोकसभा चुनाव / मोदी ने कहा- लोकतंत्र का उत्सव शुरू, फर्स्ट टाइम वोटर्स रिकॉर्ड वोटिंग करें

Mon, Mar 11, 2019 2:18 AM

 

  • चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया
  • लोकसभा चुनाव 7 चरण में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे
  • चुनाव नतीजों का ऐलान 23 मई को होगा 

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, ''लोकतंत्र का त्योहार चुनाव आ गए। मैं अपने साथी हिंदुस्तानियों से अपील करता हूं कि 2019 के लोकसभा चुनाव को अपनी सक्रिय सहभागिता से सफल बनाएं। उम्मीद करता हूं कि ये चुनाव ऐतिहासिक नतीजे देंगे।

  • प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं पहली बार वोट डालने वालों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील करता हूं। चुनाव आयोग, चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारियों को मेरी शुभकामनाएं।'' 
  • ''2014 में जनता ने यूपीए को नकार दिया था। तब यूपीए में हुए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, नीतिगत पक्षाघात के चलते लोगों में गुस्सा था। भारत का आत्मविश्वास पूरी तरह गिर गया था और देश की जनता अवसाद-निराशा से मुक्ति पाना चाहती थी।''
  • ''पिछले पांच साल के दौरान यह दिखा कि 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सहभागिता से वह संभव हो सका, जो पहले असंभव लगता था। 2019 के चुनाव आत्मविश्वास और सकारात्मकता की भावना को लेकर होंगे, भारत अपने लोगों की हर उम्मीद को पूरा कर रहा है।''
  • ''आज लोगों को सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनना संभव लगता है। आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना संभव लगता है। रिकॉर्ड गति से गरीबी को खत्म करना संभव लगता है। भारत को स्वच्छ बनाना संभव लगता है। भ्रष्टाचार को खत्म करना और भ्रष्टाचारियों को दंड देना संभव लगता है। सबका साथ-सबका विकास संभव है।''
  • ''आज 50 करोड़ भारतीयों को अच्छी गुणवत्ता की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। असंगठित क्षेत्रों को 42 करोड़ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है। 12 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपए की सालाना मदद मिल रही है। करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को टैक्स में छूट मिल रही है।''
  • ''भारत को गर्व है कि 2.5 करोड़ घरों को पहली बार बिजली मिली है। 7 करोड़ घरों को धुआंमुक्त रसोई मिली है। 1.5 करोड़ भारतीयों को अपना घर मिला है। कई घटनाओं से साबित हुआ है कि सही सोच, भविष्य पर आधारित योजनाओं के चलते कुछ भी असंभव नहीं है।'' 
  • ''मैं सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हम अलग-अलग राजनीतिक दलों से भले ही संबद्ध हों, लेकिन हमारा लक्ष्य भारत का विकास और हर भारतीय का सशक्तिकरण होना चाहिए।''

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery