Sunday, 8th June 2025

ओडिशा / मुख्यमंत्री पटनायक ने लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान किया

Mon, Mar 11, 2019 1:47 AM

 

  • पटनायक ने कहा- भारत को अग्रिम राष्ट्र बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण एकमात्र रास्ता
  • पटनायक ने नवंबर 2018 में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

ओडिशा. बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्रपाड़ा आकर मैं काफी खुश हूं। अब ओडिशा की महिलाएं भारत में महिलाओं का नेतृत्व करेंगी। 

'मिशन शक्ति भवन' के लिए 1 करोड़ रुपए मंजूर

  1.  

    'मिशन शक्ति' के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा कि अगर अमेरिका और चीन की तरह भारत को भी अग्रिम राष्ट्र बनाना है तो उसके लिए महिला सशक्तिकरण ही एकमात्र रास्ता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रपाड़ा के 'मिशन शक्ति भवन' के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर किए।

     

  2. कांग्रेस और भाजपा ने बताया था पोल स्टंट

     

    नवंबर 2018 में नवीन पटनायक ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया था जिसकी नवीन पटनायक ने सराहना की थी। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा ने इसे बीजद का पोल स्टंट बताया था। 

     

  3. हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल बीजद में शामिल

     

    ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमानंद बिस्वाल की बेटी सुनीता बिस्वाल बीजू जनता दल (बीजद) में भी शामिल हो गईं। सुनीता के बीजद में शामिल होने से एक दिन पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों (जवाहर चावड़ा और परषोत्तम सबारिया) ने पार्टी छोड़ी थी। इससे यह कहा जा सकता है कि गुजरात के बाद ओडिशा में कांग्रेस को एक और झटका लगा है।

     

  4. सुनीता ने कहा था, पटनायक से मैं प्रेरित हूं

     

    बीजद अध्यक्ष पटनायक के निवास पर सुनीता बिस्वाल ने सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने के बाद सुनीता ने कहा कि वह पटनायक से वे प्रेरित हैं और इसी वजह से उन्होंने बीजद की सदस्यता ग्रहण की है। पटनायक ने कहा कि सुनीता के आने से पार्टी और मजबूत होगी। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery