Thursday, 22nd May 2025

हिमाचल / कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आज कांगड़ा में, चंबी मैदान में करेंगे परिवर्तन रैली

Thu, Mar 7, 2019 5:38 PM

 

  • विशेष विमान से दोपहर दो बजे कांगड़ा पहुंचेंगे राहुल गांधी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल में यह पहली रैली होगी

धर्मशाला. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को को जिला कांगड़ा के चंबी मैदान में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। वह विशेष विमान से दोपहर दो बजे कांगड़ा पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की हिमाचल में यह पहली रैली होगी। रैली की तैयारियों को लेकर एसपीजी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व एसडीएम शाहपुर के साथ बैठक भी की है।

हिमाचली लोेकगीत से होगा राहुल का स्वागत

कांग्रेस के तमाम विधायकों समेत अधिकांश प्रमुख नेता मंच पर रहेंगे। इसके अलावा मंच के करीब तकरीबन 200 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने खुद अपनी टीम के साथ रैली मैदान पर मोर्चा संभाल रखा है। इसी कड़ी में बुधवार को रजनी पाटिल ने चंबी मैदान में तैयारियों का जायजा लिया। राहुल गांधी का स्वागत गद्दी नाटी (हिमाचली लोकगीत) के साथ होगा। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सबंधित गद्दी समुदाय के लोगों ने इसके लिए विशेष तैयारियां की है। इसके अलावा कुल्लवी नाटी का आयोजन भी होगा।

चंबी मैदान में 10 बॉक्स में बैठेंगे लोग

चंबी मैदान को 10 भागों में बांटा गया है। 10 बॉक्स में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली है। इसके मद्देनजर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात होगी। कार्यक्रम की सुरक्षा में 1000 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे। शहर के कई होटलों व लॉज में सर्चिग की गई। इसके अलावा देर रात तक सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery