बॉलीवुड डेस्क. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अप्रैल में महीने ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर सकते हैं। ईसाई रीति-रिवाज से शादी करना अरोड़ा परिवार के लिए नया नहीं है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी शकील लदाक के साथ ईसाई रीति-रिवाज से ही शादी की थी।
अर्जुन ने कहा था- शादी के लिए तैयार हूं: अर्जुन कपूर और मालइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे दोनों अक्सर इवेंट में साथ देखे जाते हैं। मीडिया में उनकी साथ की तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। इसके बावजूद, उन्होंने मीडिया के समक्ष अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। बीते दिनों जब अर्जुन करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में गए थे तो उन्होंने कहा था कि अब मैं शादी के लिए तैयार हूं।
प्रियंका ने कंफर्म किया था कि डेट कर रहे हैं दोनों: हाल ही में कॉफी विद करण शो में प्रियंका चोपड़ा ने अर्जुन-मलाइका की रिलेशनशिप के बारे में कंफर्मेशन दी थी। करण ने उनसे सवाल किया था कि क्या आपको बॉलीवुड की किसी गॉसिप के बारे में पता है? इस पर प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया कि उन्हें जानकारी है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
Comment Now