Monday, 1st December 2025

गोवा / इंटरनल ब्लीडिंग के बाद पर्रिकर अस्पताल में भर्ती, विधानसभा स्पीकर ने कहा- हालत में अब सुधार

Wed, Feb 27, 2019 6:47 PM

 

  • स्वास्थ्य मंत्री बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें, मुख्यमंत्री पर्रिकर की हालत स्थिर

  • मनोहर पर्रिकर को तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया

पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (63) की हालत स्थिर है। सोमवार को दिल्ली एम्स के दो डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। इसके बाद विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत ने बताया कि इंटरनल ब्लीडिंग रुकने के बाद पर्रिकर की हालत में सुधार हुआ है। पर्रिकर एक साल से पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गोवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

स्वास्थ्य मंत्री बोले- कल घर जाने की इजाजत मिलेगी

  1.  

    मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दिल्ली एम्स के डॉक्टर प्रमोद गर्ग ने मुख्यमंत्री पर्रिकर का चेकअप किया। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार के बाद खुशी जताई है। स्वास्थ्य मंत्री नारायण राणे ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री को कल घर जाने की इजाजत मिल जाएगी।

     

  2. लोगों को पर्रिकर से मिलने की इजाजत नहीं

     

    सोमवार को विधानसभा स्पीकर, स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने अस्पताल पहुंचकर पर्रिकर का हालचाल लिया। गोवा के विधायकों और भाजपा नेताओं को उनसे मिलने की इजाजत नहीं है। उन्हें बाहरी व्यक्तियों से इंफेक्शन का डर है।

     

  3. अमेरिका और एम्स में भी हो चुका है इलाज

     

    14 फरवरी, 2014 को बीमार होने पर पर्रिकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। जहां से अगले दिन उन्हें दिल्ली के लीलावती हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। इसके बाद वे इलाज के लिए अमेरिका गए। 15 सितंबर को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए, यहां से 14 अक्टूबर को छुट्टी मिलने के बाद गोवा में निजी आवास पर आ गए।

     

  4. पर्रिकर ने इस बार का बजट पेश किया था

     

    मुख्यमंत्री पर्रिकर ने इस बार के बजट सत्र में हिस्सा लिया और 30 जनवरी को बजट पेश किया था। इसके अगले दिन वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए और 5 फरवरी को गोवा लौट आए थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery