Friday, 23rd May 2025

स्टॉक / अनिल अंबानी की रिलायंस निप्पन लाइफ का शेयर 2 दिन में 40% चढ़ा, आरकॉम में 25% तेजी

Fri, Feb 22, 2019 9:04 PM

 

  • अनिल अंबानी समूह रिलायंस निप्पन में बेचना चाहता है पूरी 42.88% हिस्सेदारी 
  • आरकॉम के शेयर में 16% तेजी, गुरुवार को भी आया था 9% उछाल
  • ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी तेजी, रिलायंस होम फाइनेंस 2 दिन में 19% चढ़ा

मुंबई. अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस निप्पन लाइफ एसेट मैनेजमेंट का शेयर 2 दिन में 40% चढ़ चुका है। शुक्रवार को यह बीसएई पर 20% की तेजी के साथ 24.45 रुपए पर पहुंच गया। शेयर गुरुवार को भी 20% बढ़त के साथ 187.05 रुपए पर बंद हुआ था।

कर्ज चुकाने के लिए बिजनेस बेचना चाहता है अनिल अंबानी

  1.  

    कर्ज चुकाने के लिए अनिल अंबानी समूह रिलायंस निप्पन लाइफ में अपनी पूरी 42.88% हिस्सेदारी बेचना चाहता है। इसके लिए उसने जापान की निप्पन लाइफ को ऑफर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके बाद शेयर में तेजी शुरू हो गई।

     

  2.  

    रिलायंस निप्पन लाइफ एसेट मैनेजमेंट में रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पन लाइफ इंश्योरेंस, दोनों की बराबर 42.88% हिस्सेदारी है। यह साझा कंपनी रिलायंस म्यूचुअल फंड की एसेट मैनेजर है।

     

  3. ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयर भी उछले

     

    अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। रिलायंस कैपिटल के शेयर में बीएसई पर कारोबार के दौरान 5.50% तेजी दर्ज की गई। यह 170.60 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को शेयर 11.13% की बढ़त के साथ 161.20 रुपए पर बंद हुआ था।

     

  4. आरकॉम के शेयर में 16% तेजी

     

    शुक्रवार को शेयर 7.53 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को 9.14% बढ़त के साथ 6.33 रुपए पर क्लोजिंग हुई थी। दो दिन में शेयर 25% चढ़ चुका है। रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर में शुक्रवार को 9% से ज्यादा तेजी दर्ज की गई। गुरुवार को भी 10% का उछाल आया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery