Friday, 25th July 2025

नियुक्ति / मुश्ताक अहमद बने एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष, असिमा बनीं बोर्ड की सदस्य

Fri, Feb 22, 2019 9:02 PM

नई दिल्ली. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद और उपाध्यक्ष असिमा अली के लिए शुक्रवार को एक खुशखबरी आई। मुस्ताक अहमद को एशियन हॉकी फेडरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। असिमा को एक्सक्युटिव बोर्ड का सदस्य बनाया गया। वहीं, जापान के दातो फुमिओ ओगुरा एशियन हॉकी के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान 1 अक्टूबर 2018 को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया था। उन्होंने राजिंदर सिंह की जगह ली थी। अध्यक्ष पद पर अहमद का कार्यकाल चार साल के लिए था। इससे पहले वे हॉकी इंडिया के पूर्व महासचिव भी रह चुके। जम्मू कश्मीर हॉकी की असिमा अली को भी इसी दिन उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery