Sunday, 8th June 2025

मध्यप्रदेश / केंद्र में कांग्रेस की नहीं, बन सकती है भाजपा की सरकार: बसपा विधायक

Thu, Feb 21, 2019 3:12 AM

 

  • बोलीं- कांग्रेस के यहां गधों को घोड़े की तरह दौड़ाया जा रहा है 
  • लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार को देना पड़ेगा मंत्रीपद 

भोपाल. कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रही बसपा की पथरिया विधायक रामबाई ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में उनका सम्मान नहीं किया जा रहा है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है। बहन जी की बनेगी या उनके सहयोग से किसी दल की। भाजपा की सरकार भी बन सकती है। 

विधायक रामबाई ने कहा कि एक अधिकारी का तबादला कराने में नियम कानून आड़े आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं के सब काम हो रहे हैं, उनके यहां गधों को घोड़ों की रेस में दौड़ाया जा रहा है। बुधवार को विधानसभा पहुंची विधायक रामबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक काम कराने के लिए मंत्री-मंत्री के पास चिठ्ठी लेकर जाना पड़ रहा है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। जबकि उनके सारे काम हो रहे हैं। 

विधायक रामबाई ने उनके कहने पर तबादले नहीं कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम एक व्यक्ति के तबादले के लिए मांग कर रहे तो वह नियम कानून बता रहे हैं। विधायक ने कहा हाईकमान तक यह बात पहुंचा चुकी हूं, प्रदेश अध्यक्ष को बता चुकी हूं, लेकिन काम नहीं हो रहा। सब विधायक अपने अपने क्षेत्र में काम करा रहे हैं, लेकिन हम अपने क्षेत्र में काम नहीं करा पा रहे। 

लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बनाना पड़ेगा : बसपा विधायक रामबाई ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें मंत्री बना दिया जाएगा। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि मंत्री तो बनाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बनाया तो में बड़ा मंत्री पद लूंगी, चाहे फिर किसी बड़े मंत्री को पद से हटाना पड़े।

शबनम मौसी ने कहा- भाजपा विधानसभा संपत्ति पर कब्जे किए : आज हार कर चले गए हैं भाजपा के लोग। उन्होंने विधानसभा की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। वह कमरे खाली नहीं करते हैं और न मंत्रीगण कमरे खाली कर रहे हैं। जब जनता ने उन्हें नकारकर अपने बीच से हटा दिया तो फिर उनका बने रहना बेशर्मी है। भाजपा विधायक अब भी तानाशाही कर रहे हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery