Thursday, 22nd May 2025

उत्तरप्रदेश / महान दल से हुआ कांग्रेस का गठबंधन, प्रियंका ने कहा- यूपी में मजबूती से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Thu, Feb 14, 2019 5:27 AM

 

  • लखनऊ में आज सुबह तक चली 12 लोकसभा सीटों के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक
  • प्रियंका को उत्तरप्रदेश की 41 सीटों और सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के यूपी दौरे के तीसरे दिन बुधवार को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक जारी है। प्रियंका से मिल रहे पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और टिकट दावेदारों से एक विवरण फॉर्म भरवाया जा रहा है। इस फॉर्म में उनकी जाति, उपजाति के अलावा सोशल मीडिया पर उपस्थिति से लेकर पार्टी में पद और पूर्व में लड़े चुनाव परिणामों तक की जानकारी मांगी गई है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए महान दल के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर लोकसभा का चुनाव हम जी जान से लडेंगे। 


विवरण फॉर्म में नाम, पता, व्यवसाय, आयु, शिक्षा, मोबाइल नंबर और ईमेल के विवरण के साथ ही पूछा गया है कि क्या वे व्हाट्सएप और ट्विटर पर कितना एक्टिव हैं। अगर हां, तो व्हाट्सएप नंबर और ट्विटर हैंडल क्या है? उसकी जानकारी देनी है। फॉर्म में कार्यकर्ताओं से यह भी पूछा गया है कि क्या वे पार्टी में कभी किस पद पर रहे हैं? अगर हां तो उसकी भी जानकारी उन्हें देनी है। विवरण फॉर्म में टिकट दावेदारों के लिए भी एक कॉलम है, जिसमें पूछा गया है कि क्या वह कभी चुनाव लड़े या लड़ी हैं। अगर हां, तो उसका पूरा विवरण देना है। मसलन कब-कब चुनाव लड़ा गया? और उसके परिणाम क्या रहे?

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery