Friday, 23rd May 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स 425 अंक की गिरावट के साथ 36546 पर बंद, टाटा मोटर्स का शेयर 18% लुढ़का

Sat, Feb 9, 2019 2:14 AM

 

  • अमेरिका-चीन के ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितता की वजह से बाजार में बिकवाली हुई
  • 26961 करोड़ रुपए के तिमाही घाटे की वजह से टाटा मोटर्स का शेयर गिरा
  • अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 11% तक की बढ़त  

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज गिरावट आ गई। सेंसेक्स 424.61 अंक की गिरावट के साथ 36,546.48 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 36,480.62 के स्तर तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 125.80 प्वाइंट नीचे 10,943.60 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 10,925.45 के स्तर तक गिर गया था। कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ी। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में ज्यादा दबाव रहा।

 

टाटा मोटर्स इंट्रा-डे में 29% तक गिरा

  1.  

    टाटा मोटर्स का शेयर 18% गिरावट के साथ बीएसई पर 151.30 और एनएसई पर 150.15 रुपए पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 29% तक टूट गया था। दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स को 26,961 करोड़ रुपए का घाटा होने की वजह से शेयर में बिकवाली तेज हुई। कंपनी ने गुरूवार को तिमाही नतीजे घोषित किए थे।

     

  2.  

    निफ्टी के टॉप-5 लूजर

    शेयर गिरावट
    टाटा मोटर्स 17.88%
    इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 6.91%
    वेदांता 5.41%
    ग्रासिम 5.08%
    आयशर मोटर्स 4.99%

     

  3.  

    निफ्टी के टॉप-5 गेनर

    शेयर बढ़त
    इन्फ्राटेल 7.55%
    कोटक बैंक 1.09%
    एचसीएल टेक 0.48%
    भारती एयरटेल 0.39%
    सिप्ला 0.34%

     

  4.  

    विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चिचतता के माहौल की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि 1 मार्च से पहले उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की उम्मीद नहीं है।

     

  5.  

    अमेरिका और चीन के बीच पिछले साल शुरू हुआ ट्रेड वॉर फिलहाल थमा हुआ है। लेकिन, 90 दिन की डेडलाइन 1 मार्च को खत्म हो जाएगी। दोनों देशों के बीच वार्ता से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

     

  6. रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10% चढ़ा

     

    अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप की कंपनियों में पिछले दिनों आई तेज गिरावट को लेकर ग्रुप ने शुक्रवार को बयान जारी किया। इससे ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। रिलायंस कैपिटल 11%, रिलायंस पावर 10%, आरकॉम 5% और रिलायंस इन्फ्रा 7% बढ़त के साथ बंद हुआ।

     

  7.  

    रिलायंस ग्रुप ने शुक्रवार को कहा कि एल एंड टी और एडेलवाइज ग्रुप की की अवैध गतिविधियों की वजह के रिलायंस की कंपनियों के शेयरों में पिछले दिनों तेज गिरावट आई। इन दोनों ने रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के गिरवी रखे शेयरों की ओपन मार्केट में बिकवाली कर दी।

     

  8.  

    रिलायंस ग्रुप के मुताबिक कुछ नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों खासकर एल एंड टी फाइनेंस और एडेलवाइज ग्रुप की कुछ कंपनियों ने 4 से 7 फरवरी के बीच 400 करोड़ रुपए के शेयर बेच दिए। इससे रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप 55% घट गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery