भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को किसान आभार सम्मेलन में शामिल होने भोपाल आ रहे हैं। वे यहां किसान रैली को संबोधित भी करेंगे। इससे पहले भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी को रावण और राहुल गांधी को भगवान राम को बताने वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। होर्डिंग में राहुल को राम के रूप में रावण पर बाण चलाते हुए दिखाया गया है।
इसमें लिखा गया है, चौकीदार ही चोर हैं। होर्डिंग पीएम मोदी को दस सिरों के साथ दिखाया गया है। इन दस सिरों में अमित शाह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, योगी आदित्यनाथ आदि की फोटो बनाई गई है, जबकि धनुष-बाण के साथ राहुल गांधी को राम दिखाया गया है। ये पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं। यह पोस्टर सूरज तिवारी फेन्स क्लब द्वारा लगाया गया है।
इससे पहले गुरुवार को एक पोस्टर और लगाया गया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का भावी पीएम बताया गया है। कुछ पोस्टरों में गांधी को 'राम भक्त' बताया गया है। साथ ही राम मंदिर बनवाने का वादा करते हुए कहा गया है कि "सर्व सम्मति से अयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे। ऐसे राम भक्त का स्वागत करते हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को 'राम भक्त', 'शिवभक्त' के तौर पर प्रचारित किया था।
Comment Now