बीजापुर. नक्सलियों से मुठभेड़ में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। भैरमगढ़ इलाके में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से 11 हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चल रहा है।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि भैरमगढ़ इलाके के माड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। वहां पर नक्सल कैंप किया जा रहा है। इस पर एसटीएफ और डीआरजी जवानों को मौके पर भेजा गया।
सर्चिंग के दौरान सुबह करीब 11.30 माड़ के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए। कई मौके से भाग निकले।
सर्चिंग के दौरान जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। अभी मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है। जवानों ने मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल, रूक-रूक कर गोलीबारी अभी भी जारी है। ये कार्यवाही डीआरजी और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की थी।
Comment Now