Sunday, 25th May 2025

तबादले / मौर्य राजनांदगांव के, आनंद दुर्ग के और किरण कोरबा कलेक्टर, तायल रायपुर निगम आयुक्त

Tue, Feb 5, 2019 6:08 PM

 

  • लोकसभा चुनाव से पहले 11 कलेक्टरों समेत 42 आईएएस अफसरों के तबादले
  • भूपेश सरकार ने एक माह में 26 जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने साेमवार रात में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। 11 जिलों के कलेक्टरों समेत 42 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। राजनीतिक रूप से अहम माने जा रहे कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग और कोरबा संसदीय जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। दिसंबर में किए गए तबादलों में ये जिले छूट गए थे।

 

 

इनके अलावा रायपुर के निगम आयुक्त और बस्तर के संभागायुक्त को भी बदला गया है। तबादलों की कवायद पिछले 2 दिन से मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही थी। सीएम भूपेश बघेल के सोमवार को बिहार और दिल्ली के दौरे से लौटने के बाद देर रात आदेश जारी किए गए। एक माह के भीतर ही दो चरणों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 27 में से 26 जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया है।


93 बैच के आईएफएस आलोक कटियार को सीईओ क्रेडा के साथ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तीन साल से अधिक समय से सचिव नगरीय प्रशासन रहे निरंजन दास को एमडी नान और डायरेक्टर खाद्य- औषधि और एमडी सीजीएमएससी बनाया गया है। राजस्व मंडल के सदस्य अमृत खलखो अब संभागायुक्त बस्तर होंगे। अब तक संभागायुक्त रहे धनंजय देवांगन विशेष सचिव सहकारिता के रूप में मंत्रालय वापस लाए गए हैं। लंबे अरसे से आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रहे आर प्रसन्ना को लूप लाइन में भेजा गया है। वे अब विशेष सचिव विज्ञान-प्रौद्योगिकी और आर्थिक सांख्यिकी होंगे।

 

 

अलरमेल मंगई से संचालक खनिकर्म और एमडी खनिज निगम दोनों प्रभार वापस ले लिए गए हैं। उन्हें विशेष सचिव एवं संचालक नगरीय प्रशासन बनाया गया है। धमतरी में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके सीआर प्रसन्ना की संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के पद पर राजधानी लाए गए हैं। कलेक्टर कोरबा रहे मोहम्मद केसर अब्दुल हक को विशेष सचिव ऊर्जा और एमडी विद्युत वितरण कंपनी का बड़ा पद दिया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी शम्मी आबिदी को एक माह पहले रायगढ़ से हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी। कलेक्टर सूरजपुर रहे केसी देव सेनापति अब संचालक खनिकर्म, एमडी खनिज निगम और सीईओ चिप्स होंगे। कलेक्टर बलौदा बाजार जनक प्रकाश पाठक पुन: पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाए गए हैं। भीम सिंह अब संचालक कृषि, अपर आयुक्त मनरेगा और संचालक ग्रामीण आवास होंगे। उन्हें पिछली सरकार का करीबी माना जाता रहा है।

 

 

कोरिया कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा अब एमडी दुग्ध महासंघ और डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन बनाए गए हैं। अप्रैल में रिटायर होने जा रहे कलेक्टर बलरामपुर हीरालाल नायक को संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास होंगे। अब तक बिना विभाग के मंत्रालय में पदस्थ रहे सौरभ कुमार को स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। एमडी दुग्ध महासंघ सत्यनारायण राठौर अब बिना विभाग के मंत्रालय में संयुक्त सचिव होंगे। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य प्रियंका शुक्ला को मिशन डायरेक्टर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, अपर कलेक्टर रायपुर बिपीन मांझी अब संचालक ग्रामोद्योग और एमडी हस्त शिल्प होंगे। 


बदले गए कलेक्टरों में उमेश अग्रवाल तीन साल से अधिक समय से दुर्ग में पदस्थ रहे। अब उनको गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर विशेष सचिव ऊर्जा अंकित आनंद को कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टर सुकमा जय प्रकाश मौर्य को कलेक्टर राजनांदगांव के रूप में लाकर बड़ा भरोसा जताया गया है। मुंगेली कलेक्टर डोमन सिंह को कांकेर कलेक्टर बनाया गया है। बालोद कलेक्टर किरण कौशल एक वरिष्ठ मंत्री की मदद से अपनी कलेक्टरी बचाने में सफल रहीं। उनको कोरबा जैसे बड़े औद्योगिक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक कांकेर में कलेक्टर रहीं रानू साहू बालोद भेजी गई हैं।

 

 

संचालक पंचायत कार्तिकेय गोयल अब बलौदा बाजार-भाटापारा संयुक्त जिले के कलेक्टर होंगे। 2011 बैच के छह आईएएस अफसरों में से 5 कलेक्टर बनने में सफल रहे हैं। इनमें जिला पंचायत सूरजपुर के सीईओ संजीव कुमार झा रामानुजगंज, भोस्कर विलास संदीपन कलेक्टर कोरिया, चंदन कुमार कलेक्टर सुकमा, भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र कलेक्टर मुंगेली और दीपक सोनी कलेक्टर सूरजपुर होंगे। इस बैच के जितेंद्र शुक्ला उप सचिव पंचायत को संचालक पंचायत और एसआईआरडी निमोरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2012 बैच के 5 अफसर भी अहम पद हासिल करने में सफल रहे हैं। रायपुर के निगम आयुक्त रजत बंसल अब कलेक्टर धमतरी होंगे। उनके स्थान पर सीईओ बलरामपुर रहे शिव अनंत तायल रायपुर निगम आयुक्त होंगे। सीईओ धमतरी रितेश अग्रवाल को बिलासपुर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

 

 

निगमायुक्त कोरबा रणवीर शर्मा की अब रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी के पद पर रायपुर वापसी हुई है। कौशल विकास अभिकेंद्र के सीईओ पुष्पेंद्र कुमार मीणा अब संचालक कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा होंगे। सीईओ जिला पंचायत जगदीश सोनकर की अपर कलेक्टर बस्तर बनाए गए हैं। गौरव कुमार सिंह सीईओ जिला पंचायत दुर्ग समान पद पर रायपुर लाए गए हैं। अमृत तोप्नो अपर आयुक्त मनरेगा सीईओ नारायणपुर होंगे। ऋचा प्रकाश चौधरी सीईओ जिला पंचायत कांकेर से सुकमा, विजय दयाराम अपर कलेक्टर बिलासपुर से सीईओ धमतरी, एस हरीश अपर कलेक्टर रायगढ़ से सीईओ बलरामपुर बनाए गए हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery