Monday, 14th July 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स में 150 अंक की बढ़त, वेदांता के शेयर में 17% गिरावट

Fri, Feb 1, 2019 7:14 PM

 

  • बजट की घोषणाओं पर निवेशकों की नजर टिकी
  • तिमाही मुनाफा 25% घटने की वजह से वेदांता का शेयर लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआत से ही तेजी बनी हुई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 165 और निफ्टी में 45 अंक की बढ़त दर्ज की गई। एनएसई पर जी एंटरटेनमेंट और मारुति के शेयरों में 3% तक उछाल आया। विश्लेषकों के मुताबिक बजट में अहम घोषणाएं होने की उम्मीद में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं।

 


उधर, वेदांता का शेयर 17% लुढ़क गया। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे खराब रहने की वजह से शेयर में बिकवाली बढ़ी। वेदांता का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 25.5% घट गया। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए थे।

 

शेयर बाजार में गुरुवार को भी जोरदार तेजी आई थी। सेंसेक्स 665 अंक की बढ़त के साथ 36,256.69 पर बंद हुआ था। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 3,006.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों ने 1,634.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery