Sunday, 8th June 2025

मध्य प्रदेश / लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा में होगी बड़ी सर्जरी, हटाए जाएंगे जिला अध्यक्ष और बड़े नेता

Thu, Jan 31, 2019 8:54 PM

 

  • रामलाल ने राकेश को दिया फ्री हैंड
  • 7 दिन में हटाए जाएंगे पदाधिकारी 

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ी सर्जरी की तैयारी कर ली गई है। 25 से ज्यादा जिला अध्यक्षों और प्रदेश के बड़े नेताओं की जगह नए चेहरों को भाजपा का प्रदेश नेत्तृव नई जिम्मेदारी देने के साथ मैदान में उतरा जाएगा। 

भाजपा संगठन में इस बड़ी सर्जरी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को फ्री हैंड दे दिया है। गाज उन नेताओं पर गिरेगी जिन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया है या जिनके क्षेत्र में पार्टी का खराब परफॉर्मेंस रहा है। ऐसे नेताओं को प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों को सात दिन में हटा दिया जाएगा। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक में आए जिलाध्यक्षों औऱ प्रदेश पदाधिकारियों को इसके संकेत दे दिए हैं और मानसिक रूप से तैयार रहने कहा है। 


गुटबाजी खत्म करना लक्ष्य: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा जमीनी स्तर तक सामंजस्य बिठाने के साथ-साथ गुटबाजी खत्म करना चाहती है ताकि पार्टी को आम चुनाव में नुकसान न हो। स्पष्ट हैं कि कुछ जिलाध्यक्षों को पार्टी बदल सकती है। रामलाल ने इसी सिलसिले में बुधवार को पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन भी मौजूद रहे, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मप्र का जिम्मा सौंपा है। 

 


सभी सीटें जीतना लक्ष्य: लोकसभा सीटों के प्रभारियों, सह प्रभारियों व जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में रामलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा हारी नहीं है। कांग्रेस जीती है, इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। जब भी सार्वजनिक रूप से बात करें तो अपने सभी नेताओं की प्रशंसा करें। शिकायत अकेले में व लिखकर करें। सभी 29 लोकसभा सीटें जीतना है, इसलिए जमीन पर सकारात्मक वातावरण बनाएं। एकजुटता दिखाएं। हार का ठीकरा कोई अपने ऊपर नहीं बल्कि, दूसरे के ऊपर ही फोड़ता है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery