भोपाल. गणतंत्र दिवस पर राजधानी भोपाल में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा पुलिस लाइंस में तिरंगा फहराया। उन्होंने परेड की सलामी भी ली।
दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ दावोस विश्व आर्थिक सम्मेलन से लौटने के बाद सीधे अपने गृहनगर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ध्वजारोहण किया है। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने नरसिंहपुर और उपाध्यक्ष हिना कांवरे ने बालाघाट में तिरंगा फहराया।इसके साथ ही मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में झंडा फहराने की जिम्मेदारी दी गई थी। जहां उन्होंने सुबह 9 बजे झंडा वंदन किया।
Comment Now