Saturday, 24th May 2025

अमेरिका / ट्रम्प ने कहा- स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच तभी दूंगा जब शटडाउन खत्म हो जाएगा

Sat, Jan 26, 2019 12:20 AM

ट्रम्प ने हाल ही में एक प्रस्ताव दिया था जिसमें 7 लाख अवैध अप्रवासियों की सुरक्षा की बात कही थी। इसके बदले उन्होंने दीवार के लिए रकम चाही थी।
शटडाउन खत्म करने के लिए ट्रम्प रिपब्लिकंस और डेमोक्रेट्स के साथ आने की अपील कर चुके हैं।शटडाउन खत्म करने के लिए ट्रम्प रिपब्लिकंस और डेमोक्रेट्स के साथ आने की अपील कर चुके हैं।
 
1 / 3

 

  • एक महीने से ज्यादा वक्त से आंशिक रूप से हड़ताल पर है अमेरिकी सरकार
  • हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नेंसी पेलोसी की ट्रम्प से अपील- शटडाउन के दौरान स्टेट ऑफ यूनियन स्पीच न दें

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि वे स्टेट ऑफ यूनियन स्पीच तभी देंगे जब सरकार का शटडाउन खत्म हो जाएगा। मैक्सिको सीमा पर दीवार मुद्दे को लेकर करीब एक महीने से सरकार आंशिक रूप से हड़ताल पर है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नेंसी पेलोसी ने ट्रम्प को शटडाउन के दौरान स्पीच देने से मना किया था।

ट्रम्प ने ट्वीट में पेलोसी का जिक्र किया

  1.  

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "शटडाउन अभी जारी है। पेलोसी ने मुझसे इसी दौरान स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच देने के लिए कहा। मैंने रजामंदी भी जता दी। शटडाउन के चलते बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया और किसी अन्य तारीख में स्पीच की बात कही।"

  2. ट्रम्प ने यह भी कहा कि स्पीच के लिए कांग्रेस की बजाय किसी और स्थान की बात सोच ही नहीं रहे। क्योंकि यह इतिहास, परंपरा और सदन की गरिमा से जुड़ा मामला है। 

  3. अमेरिकी राष्ट्रपति हर साल जनवरी में स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच देते हैं। इस दौरान कांग्रेस के दोनों सदनों (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट) के सांसद मौजूद रहते हैं। एक तरह से स्पीच में राष्ट्रपति की आर्थिक समेत राष्ट्रीय नीतियों का समावेश होता है।

     

  4.  

    स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच देने की परंपरा 1913 में 28वें राष्ट्रपति वुडरो विल्सन के समय से शुरू हुई थी। उनका मानना था कि राष्ट्रपति को कांग्रेस के सामने अपना लेजिस्लेटिव एजेंडा सामने रखना चाहिए।

     

  5. ट्रम्प ने दिया था प्रस्ताव

     

    ट्रम्प ने हाल ही में शटडाउन खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था। इसके तहत राष्ट्रपति ने 7 लाख अवैध अप्रवासियों की सुरक्षा की बात कही थी। इसके बदले में वह चाहते हैं कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 बिलियन डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपए) दिए जाएं। डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प का प्रस्ताव यह कहकर खारिज कर दिया कि यह कामयाब हो ही नहीं सकता।

     

  6. अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन

     

    बीते 32 दिन से अमेरिकी सरकार शटडाउन पर है। अमेरिका के इतिहास में यह सबसे लंबा शटडाउन है। दरअसल ट्रम्प की अगुआई में रिपब्लिकंस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अगुआई में डेमोक्रेट्स एकजुट हो गए हैं। डेमोक्रेट्स सरकार को दीवार के लिए फंड देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी के चलते फेडरल सरकार के करीब 8 लाख कर्मचारी आंशिक रूप से काम नहीं कर रहे।

     

  7.  

    ट्रम्प ने शटडाउन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों (रिपब्लिकंस और डेमोक्रेट्स) को साथ आना चाहिए। यह उन गंभीर आवाजों से हमारे भविष्य को पुनः हासिल करने का समय है जो समझौता करने और खुली सीमाओं की मांग करने से डरते हैं। वे मानते हैं कि इससे ड्रग्स की आमद, मानव तस्करी और अन्य अपराध होंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery