Saturday, 7th June 2025

एनालिसिस / देश के 10 अमीरों के पास 4 राज्यों जितनी जीडीपी, 6 मंत्रालयों के बजट के बराबर संपत्ति

Fri, Jan 25, 2019 9:23 PM

 

  • मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 3.31 लाख करोड़ रु, यह ओडिशा की जीडीपी के 95% हिस्से के बराबर
  • लक्ष्मी मित्तल की नेटवर्थ 1.28 लाख करोड़ रु, यह सड़क परिवहन-राजमार्ग मंत्रालय के बजट से दोगुनी

नई दिल्ली. देश के 10 बड़े अमीरों की संपत्ति 4 राज्यों की जीडीपी और 6 मंत्रालयों के बजट के बराबर है। एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 3.31 लाख करोड़ रुपए है। यह राशि ओडिशा की जीडीपी (3.46 लाख करोड़ रुपए) के 95% हिस्से के बराबर है। पलोंजी मिस्त्री की नेटवर्थ (1.10 लाख करोड़ रुपए) हिमाचल प्रदेश की जीडीपी (1.09 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा है। इंडिया स्पेंड ने यह रिपोर्ट जारी की है। इसके लिए फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट, केंद्रीय सांख्यिकी विभाग और 2017-18 के बजट के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

दिलीप सांघवी की नेटवर्थ मेघालय की जीडीपी से 3.5 गुना

  1.  

    नाम/ग्रुप नेटवर्थ (रु. करोड़) राज्य जीडीपी (रु. करोड़)
    मुकेश अंबानी, रिलायंस  3,31,525 ओडिशा 3,46,294
    पलोंजी मिस्त्री, शपूरजी पलोंजी 1,10,041 हिमाचल प्रदेश 1,09,564
    शिव नडार, एचसीएल 1,02,331 झारखंड 2,03,358
    दिलीप सांघवी, सन फार्मा 88,313 मेघालय 24,202
    चार अमीरों की कुल नेटवर्थ 6,32,210 चार राज्यों की कुल जीडीपी 6,83,418

     

  2. हिंदुजा ब्रदर्स की नेटवर्थ गृह मंत्रालय के बजट से 23% ज्यादा

     

    नाम/ग्रुप नेटवर्थ (रु करोड़) मंत्रालय बजट (रु करोड़)
    अजीम प्रेमजी, विप्रो 1,47,189 उपभोक्ता मामले,खाद्य एवं आपूर्ति 1,54,231
    लक्ष्मी मित्तल, आर्सेलर मित्तल 1,28,264 सड़क परिवहन एवं राजमार्ग 64,900
    हिंदुजा ब्रदर्स, हिंदुजा ग्रुप 1,26,162 गृह मंत्रालय 97,187
    गोदरेज फैमिली, गोदरेज ग्रुप 98,126 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 48,852
    कुमार मंगलम बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप 87,612 महिला एवं बाल विकास 22,094
    गौतम अडानी, अडानी ग्रुप 83,407 पेयजल एवं स्वच्छता 20,010
    छह अमीरों की कुल नेटवर्थ 6,70,760 छह मंत्रालयों का कुल बजट 4,07,274

     

  3. 9 अमीरों के पास देश की आधी आबादी के बराबर संपत्ति

     

    ऑक्सफैम इंटरनेशनल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 1% अमीरों के पास देश की कुल संपत्ति का 51.53% हिस्सा है। 10% अमीरों के पास 77.4% जबकि, 60% आबादी के पास सिर्फ 4.8% संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ही नहीं दुनियाभर में ऐसा ही ट्रेंड बना हुआ है। दूसरे प्रमुख देशों में भी ज्यादातर संपत्ति 1% लोगों के हाथ में ही है।

     

  4.  

    वर्ल्ड इनइक्वेलिटी रिपोर्ट-2018 के मुताबिक 1982-1983 में देश की आय में सबसे ऊपर वाले 1% लोगों की हिस्सेदारी 6% थी। 10 साल बाद यह 10% हो गई। वर्ष 2000 तक यह 15% और 2014 तक 23% पहुंच गई। वर्ल्ड इनइक्वेलिटी डेटाबेस के मुताबिक ब्राजील के 1% अमीरों के पास वहां की कुल संपत्ति का सबसे ज्यादा हिस्सा है। दूसरा नंबर तुर्की और जाम्बिया का है। इस लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery