एडिलेड. भारत ने मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में छह विकेट से जीत हासिल की। इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 55 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, इस दौरान वे बड़ी चूक कर गए, लेकिन अंपायर्स उनकी गलती पकड़ नहीं पाए।
रन पूरा किए बिना ही कार्तिक की ओर लौटे धोनी
भारतीय पारी का 45वां ओवर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नॉथन लियोन ने फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन ओवर खत्म होने के कारण वे क्रीज के बिल्कुल करीब पहुंचने के बाद दिनेश कार्तिक की ओर लौट लिए। इस दौरान उन्होंने अपना बल्ला हवा में रखा। हालांकि, यदि वे बल्ला नीचे की ओर ले जाते तो वह क्रीज पर पहुंच जाता।
वीडियो हो रहा वायरल
उनकी इस गलती पर दोनों अंपायर की भी नजर नहीं पड़ी। इस कारण उन्होंने धोनी के इस रन को ‘अवैध’ करार नहीं दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि धोनी ने अपना रन पूरा नहीं किया था। कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने इसकी चर्चा भी की थी।
लग सकती थी 5 रन की पेनल्टी
अंपायर यदि धोनी की गलती पकड़ लेते तो भारत को वह भारी पड़ सकती थी। दरअसल, आईसीसी के नियमों के मुताबिक, इस तरह की गलती करने पर धोनी को पिचिंग आउटसाइड लेग (एलपीडब्ल्यू) दिया जा सकता था। टीम इंडिया पर पांच रन की पेनल्टी लग सकती थी।
Comment Now