Saturday, 24th May 2025

एशियन कप फुटबॉल / भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हराया, छेत्री ने 2 गोल कर मेसी को पीछे छोड़ा

Mon, Jan 7, 2019 6:34 AM

 

  • थाईलैंड के खिलाफ भारत 33 साल बाद जीता, पिछली बार 1986 में हराया था
  • सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब 67 गोल, लियोनल मेसी के नाम हैं 65 गोल
  • भारत के लिए अनिरुद्ध थापा ने तीसरा और जेजे ने चौथा गोल किया
  • भारत का दूसरा मैच 10 जनवरी को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से यूएई से होगा

 

खेल डेस्क. एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में भारत ने थाईलैंड को 4-1 से हराया। भारत की ओर से सुनील छेत्री ने 2 गोल किए। उनके अलावा अनिरुद्ध थापा और जेजे ने 1-1 गोल किए। थाईलैंड के लिए इकलौता गोल तीरासिल ने किया। छेत्री ने अपना 66वां गोल करते ही अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (65 गोल) को अंतरराष्ट्रीय गोलों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा फुटबॉलर्स में अब छेत्री से आगे केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिन्होंने 85 अंतरराष्ट्रीय गोल किए हैं।

 

भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने गोल किए

गोल खिलाड़ी मिनट
पहला सुनील छेत्री 27 (पेनल्टी से)
दूसरा सुनील छेत्री 46
तीसरा अनिरुद्ध थापा 68
चौथा जेजे 80

 

भारत ने 33 साल बाद थाईलैंड को हराया

दोनों टीमें नौ साल बाद एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। इससे पहले थाईलैंड ने भारत को पिछले दो मैच में 2-1 और 1-0 से हराया था। भारतीय टीम पिछले 33 साल से थाईलैंड को नहीं हरा पाई थी। भारत को पिछली जीत 1986 में मेर्डेका कप के दौरान कुआलालंपुर में मिली थी। दोनों देशों के बीच अब तक 25 मुकाबले हुए हैं, जिसमें थाईलैंड ने 12 जीते। वहीं, भारतीय टीम को केवल छह मैच में जीत मिली। सात मुकाबले ड्रॉ रहे। फीफा रैंकिंग में भारत 97वें और थाईलैंड 118वें स्थान पर है।

थाईलैंड के खिलाफ भारत 33 साल बाद जीता, पिछली बार 1986 में हराया था

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery