Saturday, 7th June 2025

मध्यप्रदेश / राजनाथ सिंह-सहस्त्रबुद्धे तय करेंगे मध्यप्रदेश में भाजपा का नेता प्रतिपक्ष

Fri, Jan 4, 2019 7:24 PM

 

  • पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की
  • रविवार तक हो सकती है नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा 

Dainik Bhaskar

Jan 04, 2019, 01:46 AM IST

भोपाल. मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक दो-तीन दिन में हो सकती है। इसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान होगा। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को मप्र भेजा जा रहा है, जो नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान करेंगे।

 

इस बीच दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज समेत कई नेताओं से मुलाकात की। चूंकि शिवराज सिंह ने केंद्रीय राजनीति में जाने से इनकार कर दिया है, इसलिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

 

रविवार तक नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।  प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत प्रदेश के नेताओं की नेता प्रतिपक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत हो गई है। पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ब्राह्मण चेहरे को भी विकल्प के रूप में देख रही है। बताया जा रहा है कि राजनाथ और सहस्त्रबुद्धे प्रदेश के सियासी समीकरणों के मद्देनजर विधायकों से इस बारे में आखिरी दौर की चर्चा कर सकते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery