Friday, 23rd May 2025

ज्योतिष / अगर हथेली मोटी और कोमल है तो व्यक्ति को मिल सकती हैं सभी-सुविधाएं, पतली हथेली वाले रहते हैं चिंतित

Thu, Jan 3, 2019 9:15 PM

रिलिजन डेस्क. ज्योतिष की सबसे प्रमाणिक विद्याओं में से एक है हस्तरेखा। इस विद्या में हथेली की बनावट, रेखाओं और हथेली के पर्वत क्षेत्रों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। उज्जैन की हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. विनिता नागर के अनुसार जानिए हथेली बनावट देखकर स्वभाव और आदतों की कौन-कौन सी बातें मालूम हो सकती हैं...


1. हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पतली, कठोर है तो वह व्यक्ति चिंतित रहने वाला, अधिकांश समय घबराया हुआ रहता है।


2. जिन लोगों की हथेली मोटी, भारी और कोमल है तो वे सभी सुख-सुविधाएं हासिल करते हैं। इनके पास ऐश और आराम की सभी चीजें रहती हैं।


3. हस्तरेखा के अनुसार जिन लोगों की हथेली पतली और कोमल है, उनके स्वभाव में आलस्य अधिक रहता है। वे आराम पसंद होते हैं। ऐसे लोग आलस्य के कारण कई बार नुकसान का सामना करते हैं।


4. कठोर हथेली वाले लोग मेहनती होते हैं। अगर हथेली और उंगलियां समान अनुपात में हैं तो व्यक्ति स्थिर मन, मेहनती, किसी भी बात को जल्दी समझने वाला और सभी से समान व्यवहार करने वाला होता है।


5. जिन लोगों की हथेली में गड्ढा दिखता है, उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिलता है। हथेली में गड्ढा शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं।


6. जो लोग बहुत सोच समझकर काम करते हैं, सामान्यत: उनकी हथेली बड़ी होती है। ऐसी हथेली वाले लोग किसी भी काम को बहुत अच्छे ढंग से करते हैं और इन्हें सफलता भी मिलती है।


7. जिन व्यक्ति की हथेली सामान्य से छोटी होती है, वे योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery