Saturday, 7th June 2025

शॉकिंग / कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स के घर इंकम टैक्स की रेड, KGF फेम यश भी शामिल

Thu, Jan 3, 2019 9:11 PM

यह कन्नड़ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई है। 

बॉलीवुड डेस्क. आईटी सेल की यह रेड सुबह 8 बजे हुई। 6 आईटी ऑफिशियल्स के फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। आईटी अधिकारियों ने कई कन्नड़ स्टार्स के घर पर छापे की कार्रवाई की। इनमें सुदीप, KGF फेम यश, शिवराजकुमार, पुनीत कुमार और KGF के प्रोड्यूसर विजय किरगंदूर जैसे नाम शामिल हैं। यह कार्रवाई 3 जनवरी की सुबह अंजाम दी गई। 

 

25 स्टार्स के घर पड़े छापे : इस रेड के पीछे की वजह अभी तक नहीं बताई गई है। हालांकि कई न्यूज वेबसाइट्स पर यह खबर है कि कालेधन के संग्रह के कारण ही इन स्टार्स के घर पर छापा डाला गया है। कुल 25 कन्नड एक्टर्स के घर पर यह कार्रवाई चल रही है। 

 

इनकी जानकारी नहीं आई सामने : एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार छापे के दौरान यश, पुनीत राजकुमार, शिवराजकुमार, सुदीप, और विजय ने पूछताछ के दौरान अभी तक कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। उनके दस्तावेजों की जांच चल रही है। 

 

200 करोड़ कमाने के करीब KGF : आयकर विभाग का यह छापा केजीएफ की सफलता के बाद होना चौंकाने वाला है। दरअसल कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में KGF अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं जल्द ही यह 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। भाग के अधिकारी एक्टर और प्रोड्यूसर रॉकलाइन वेंकटेश की संपत्ति की जांच कर रहे हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery