बॉलीवुड डेस्क. कन्नड़ फिल्मों के एक्टर सीएच लोकनाथ का रविवार देर रात निधन हो गया। वे 91 साल के थे। लोकनाथ के बेटे अश्विन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात 12.10 बजे कार्डिएक अरेस्ट आया। टेलीविजन की मशहूर सीरीज मालगुड़ी डेज में भी लोकनाथ ने कई महत्वपूर्ण रोल किए थे।
1000 नाटकों में की एक्टिंग : लोकनाथ ने 650 फिल्मों में काम किया। साथ ही 1000 से ज्यादा नाटकों में भी अभिनय किया। लोकनाथ की डेब्यू फिल्म संस्कारा को 1970 में नेशनल अवार्ड भी मिला था। 6 दशक तक कॉमेडियन के तौर पर लोकनाथ को बेहद पसंद किया गया।
आज होगा अंतिम संस्कार : लोकनाथ की चार बेटियां और एक बेटा है। सीएच लोकनाथ के अंतिम दर्शन के लिए बैंगलुरू के रविन्द्र कलाक्षेत्र में दोपहर 12 से 2.30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।
Comment Now