Friday, 23rd May 2025

तारे-सितारे / 2019 के पहले ही महीने में रहेंगे लगातार 2 ग्रहण, ये है पूरे साल के सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीखें

Mon, Dec 31, 2018 8:14 PM

रिलिजन डेस्क. नए साल 2019 के पहले ही महीने में एक के बाद एक ग्रहण पड़ रहे हैं। जिसमें 6 जनवरी, अमावस्या को सूर्य ग्रहण रहेगा, वहीं इसके 15 दिन बाद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण पड़ेगा। हालांकि ये भारत में नहीं दिखेंगे और भारत में रहने वाले लोगों पर इनका अशुभ असर नहीं रहेगा, लेकिन सूर्य ग्रहण का असर चायना, रशिया, जापान, साउथ कोरिया और मंगोलिया के कुछ हिस्सों पर पड़ेगा। जिससे इन जगहों पर प्राकृतिक आपदाएं और देश की सीमाओं से संबंधित तनाव बढ़ेगा। वहीं चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रिका और यूरोप के कुछ देशों में दिखाई देगा। इन दोनों ग्रहण का अशुभ असर भारत में रहने वालों पर नहीं पड़ेगा।

 

  • जानिए इनके अलावा और कब-कब रहेंगे ग्रहण 

 

  • सूर्य ग्रहण
     
  • 2 जुलाई - 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण प्रशांत महासागर पर होगा और इसका प्रभाव अफ्रिका महाद्विप के देशों पर रहेगा। इसका असर अर्जेंटीना, बोलिविया, पेरू, ब्राजिल और कोलंबिया में रहेगा।
     
  • 26 दिसंबर - साल साल 2019 के आखिरी महीने में होने वाला ये तीसरा सूर्यग्रहण आंशिक/ खंडग्रास रहेगा। जो कि भारत और साउदी अरब सहित अन्य देशों में दिखाई देगा। इसका अशुभ असर भारत में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा।
  • चंद्र ग्रहण
     
  • 17 जुलाई - खंडग्रास, साल 2019 में पड़ने वाला दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. इस ग्रहण की कुल अवधि 2 घंटे 58 मिनट की होगी. यह ग्रहण भारत सहित आसपास के अन्य देशों में दिखाई देगा और इसका असर भी भारत में रहने वाले लाेगों पर पड़ेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery