Saturday, 24th May 2025

भिलाई / शहर के 92 हजार पानी के कनेक्शन में लगेंगे मीटर, खपत से तय होगा बिल

Mon, Dec 31, 2018 8:10 PM

 

  • निगम के सभी 6 जोन में जनवरी से शुरू होगा कनेक्शन देने का काम
  • इसके बाद नहीं देना होगा जलकर, नई शुल्क का अभी निर्धारण नहीं 

 

भिलाई. बहुत जल्द शहर के सभी नल कनेक्शन में पानी मीटर लगेंगे। ताकि लोगों को 24 घंटे पानी मिल सके। नल की पाइप में पानी 24 घंटे रहेगा। जिसे जब पानी की जरूरत होगी। वो नल चालू करके उपयोग कर सकता है। इसके बदले में निर्धारित शुल्क लगेगा। जो निगम ने अभी तय नहीं किया है। इसका निर्धारण जल्द हो जाएगा।

नए कनेक्शन के लिए मंगाए जा रहे ऑनलाइन आवेदन

  1.  

    भिलाई के 45 हजार पुराने नल कनेक्शन और 48 हजार नए कनेक्शन में पानी मीटर लगाने निगम आयुक्त एसके सुंदरानी ने सभी जोन आयुक्त को निर्देश दिए हैं। नया नल कनेक्शन लगाने का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। उसी के साथ पानी मीटर भी लगेगा। 

     

  2.  

    जोनवार समझें नल कनेक्शन...

    • 14513 कुल नल कनेक्शन जोन-1 नेहरू नगर में है। जो अन्य जोन की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। 
    • 7336 कुल नल कनेक्शन जोन-3 मदर टेरेसा नगर में है। 
    • 10956 कुल नल कनेक्शन जोन-2 वैशाली नगर के वार्डों में है। 
    • 6834 कुल नल कनेक्शन जोन-4 कैंप-खुर्सीपार में है। 
    • 48 हजार नए नल कनेक्शन देने का लक्ष्य निगम ने रखा है। 
    • 45 हजार पुराने नल कनेक्शन में भी मीटर लगेंगे। 
    • 4174 कुल नल कनेक्शन जोन-6 रिसाली में है। 

     

  3. 2033 तक के लिए बनाई गई है फेस-2 की ये योजना

     

    • 77 एमएलडी पानी: निगम का 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट नेहरू नगर में है। 3.5 लाख की आबादी को ही निगम पानी सप्लाई करता है। 66 एमएलडी प्लांट शुरू हो जाने से 2.5 लाख की आबादी कवर होगा। 
    • 10 नई टंकी: आउटर के वार्डों को कवर करने के लिए दस नई पानी टंकी बनाई जा रही है। कोहका और छावनी में दो-दो पानी टंकी, हाउसिंग बोर्ड, रूआबांधा, मैत्रीबाग, नेवई, पुरैना और डुंडेरा में पानी टंकी निर्माण जारी है। 
    • 2 लाख आबादी बढ़ सकती है: अफसरों ने प्रोजेक्ट को 2033 को ध्यान में रखकर बनाया है। तब तक दो से ढाई की आबादी बढ़ सकती है। एक व्यक्ति को एक दिन में 135 लीटर पानी सप्लाई करने का मापदंड है। 

     

  4. पानी बचाने की कोशिश: इससे आपको क्या फायदा होगा, जानिए

     

    निगम का दावा है कि आपके घर के नल में 24 घंटे पानी रहेगा। जरूरत के हिसाब से पानी खपत कर सकते हैं। उतने का ही बिल आएगा। अफसरों का कहना है कि इससे पानी की बर्बादी नहीं होगी। जल टैक्स वसूल नहीं हो पाता है। इससे पानी चोरी भी पकड़ी जाएगी 

     

  5. फिर नहीं देना होगा जलकर, हर महीने देना होगा बिल 

     

    अभी निगम को लक्ष्य के मुताबिक पानी का कर नहीं मिलता। आधे से कम की वसूली होती है। इसलिए निगम की यह योजना फायदेमंद हो सकती है। इसके बदले में उपभोक्ता को हर महीने पानी का बिल देना होगा। 

     

  6. कितना देना बिल, जल्द ड्राफ्ट होगा इसका खाका 

     

    जिन शहरों में अमृत मिशन लागू है। वहां के सभी नल कनेक्शनों में पानी मीटर लगाने की योजना है। दुर्ग निगम क्षेत्र में भी काम शुरू हो गया है। निगम बिल का फॉर्मूला बना रहा है। प्रति लीटर पानी का बिल कितना होगा? मीटर चार्ज क्या होगा? 

     

  7. हर घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुई योजना 

     

    इस योजना को हर घर पानी पहुंचाने की नियत से शुरू की गई है। मेयर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कहते हैं, योजना के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचाएंगे। 2019 में यह प्रोजेक्ट पूरा भी हो जाएगा। 

     

  8. शहर के प्रति व्यक्ति को 135 लीटर पानी देने की योजना 

     

    पाइप लाइन बिछाने से लेकर फिल्टर प्लांट और पानी टंकी का निर्माण चल रहा है। सभी काम 80 प्रतिशत तक हो गया है। निगम के अफसरों की माने तो अभी 3.5 लाख की आबादी को निगम पानी सप्लाई कर रहा है। फेस-2 प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 6.5 लाख की आबादी वाले भिलाई को पर्याप्त पानी मिलेगा। 2033 तक यह स्कीम रहेगी। शहर के प्रति व्यक्ति को 135 लीटर प्रति दिन पानी देने के लक्ष्य से योजना बनाई गई है। यानि कि 2033 तक 6.5 लाख की आबादी के प्रत्येक व्यक्ति को 135 लीटर पानी निगम प्रतिदिन सप्लाई करेगा। इसके बाद 2040-45 में फेस-3 की योजना बनाई जाएगी। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery