Thursday, 22nd May 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स में 350 अंक की तेजी, निफ्टी 10900 के करीब पहुंचा

Fri, Dec 28, 2018 10:31 PM

 

  • सेंसेक्स के 30 में से 27, निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त
  • फार्मा, ऑटो, रियल्टी, फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी

 

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी आई। सेंसेक्स 350 अंक की बढ़त के साथ 36,160.54 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 100 अंक का उछाल आया। कारोबार के दौरान इसने 10,887.50 का उच्च स्तर छुआ। अमेरिकी और एशियाई बाजारों में बढ़त, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और रुपए में मजबूती से भारतीय बाजार में तेजी आई।

सन फार्मा के शेयर में 2% से ज्यादा उछाल

  1.  

    सेंसेक्स के 30 में से 27 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। फार्मा, ऑटो, रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई।

     

  2.  

    एनएसई पर सन फार्मा, यूपीएल और टाइटन के शेयर में 2% से ज्यादा उछाल आया। उधर, एनटीपीसी, इन्फ्राटेल और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

     

  3.  

    एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के एवीपी (डेरीवेटिव्स), राहुल मिश्रा के मुताबिक 5 राज्यों के चुनाव, विदेशी संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से इस महीने बाजार काफी अस्थिर रहा। हालांकि, चुनाव नतीजों के दिन निफ्टी के इस महीने का निचला स्तर छूने के बाद  बाजार में रिकवरी आई है। विदेशी संकेतों से बाजार में स्थिरता आई है।

     

  4.  

    डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 30 पैसे की मजबूती के साथ 70.05 पर आ गया। गुरुवार को यह 29 पैसे कमजोर होकर 70.35 पर बंद हुआ था। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के रेट में 1.63% उछाल आया। यह 53.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

     

  5.  

    सेंसेक्स गुरुवार को 157 अंक की तेजी के साथ 35807 पर बंद हुआ था। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 1,731.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू निवेशकों ने 663 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery