Friday, 23rd May 2025

सिम्बा रिव्यू / पैसा वसूल और फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म है सिम्बा, बिना दिमाग लगाए देखें

Fri, Dec 28, 2018 10:28 PM

स्टार रेटिंग 3/5
स्टारकास्ट रणवीर सिंह, सारा अली खान, आशुतोष राणा, सोनू सूद, सिद्धार्थ
डायरेक्टर रोहित शेट्‌टी
प्रोड्यूसर करण जौहर, रोहित शेट्‌टी, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता 
म्यूजिक तनिष्क बागची, लिजो जॉर्ज, एस थामन 
जॉनर एक्शन
रनिंग टाइम  2 घंटे 45 मिनट

 

बॉलीवुड डेस्क. रोहित शेट्‌टी की 'आता माझी सटकली' फेम बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) की झलक सिम्बा संग्राम भालेराव (रणवीर सिंह) में साफ दिखाई देती है। जहां सिंघम एक ईमानदार पुलिस अफसर था वहीं सिम्बा नासमझ और स्पष्ट रूप से भ्रष्ट है। उसे बेईमानी से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में कोई परेशानी नहीं है।

 

 

Simmba दो टिकट की खरीद पर 150 रुपए का Paytm Movies Offer  ऐसे पाएं

 

1 . भास्कर प्लस ऐप के मेनू क्लिक पर करके "माय ऑफर्स " सेक्शन में जाएं। 

2 . "The Big Bonanza" ऑफर स्क्रीन में "ऑफर देखें" पर क्लिक करें। 

3 . दिसंबर month में जाकर "क्लेम" पर क्लिक करें। 

4 . यदि आप log in नहीं हैं तो पहले आप अपने gmail या facebook अकाउंट से log-in करें। 

5 . log-in करते ही स्क्रीन पर कई ऑफर्स दिखेंगे। 

6 . यहां से आप paytm movies ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। 

पॉइंट्स जो बनाते हैं सिम्बा को अलग

  1. मसखरा रोल और रणवीर सिंह

     

    सिम्बा शेट्टी के सामान्य टेस्टोस्टेरोन ओवरलोडेड नायकों से थोड़ा अलग है। वह अलग ही स्व के साथ चलता है पुलिस की यूनिफॉर्म उस पर एकदम फिट लगती है। वह मसखरा है और उसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा नहीं है। वह खुद को और पुलिस की ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेता। इस दिलचस्प रोल को और कौन निभा सकता था लेकिन, रणवीर सिंह के रूप में रोहित शेट्‌टी को परफेक्ट कास्टिंग मिल गई है।

     

  2.  

    सिंघम की आवाज में हमें अनाथ बच्चे सिम्बा की कहानी सुनाई जाती है। जिससे पता चलता है कि सिम्बा एक भ्रष्ट और निर्दयी इंसान क्यों बना। वह एक पुलिस वाले के रूप में बड़ा होता है और जब उसका ट्रांसफर मिरामार पुलिस स्टेशन में हो जाता है तो उसके भ्रष्ट होने की ख्याति उसके पहले वहां पहुंच जाती है। जिससे उसे कोई परेशानी नहीं है और वह लोकल के गुण्डों से अपना 'कट' लेने में सफल होता है। 

     

  3.  

    इसी बीच पर पड़ोसी कैटरर प्रिया (सारा खान) से प्यार भी करता है। और फिर उसके अधिकार क्षेत्र में एक भीषण अपराध उसे एक जिम्मेदार और अच्छे पुलिस वाले में बदल देता है, जो अपराधियों के लिए शिकार पर निकल जाता है। 

     

  4. फुल मसाला मूवी

     

    रोहित शेट्‌टी की फिल्म में शांति या सूक्ष्म चीजों की उम्मीद नहीं की जा सकती है। यहां सब कुछ लाउड होता है। इसके बदले में आपको एक फुल मसाला और पैसा वसूल फिल्म का एक्सपीरियंस मिलता है। सिक्स पैक वाला हीरो जो फ्रेम के बाहर और अंदर स्लो मोशन में चल रहा है, धांसू डायलॉग जो आपको खुश कर देते हैं और पुराने जमाने के हीरो वाले एक्शन सीन। रोहित को इन सब में महारत हासिल है। ये सब फिल्म में हैं हालांकि फिल्म की कहानी ऐसी है जिसका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। 

     

  5. कहां पड़े कमजोर

     

    शेट्टी रेप जैसे गंभीर विषय को उठाकर एक असाधारण प्लॉट लाने के बजाय मसाला रूटीन में फंस गए। दोहराए जाने वाले डायलॉग अपराध के लिए एक्सट्रीम रिएक्शन को दिखाने के लिए डिजाइन किए गए हैं, लेकिन ये खीझ दिलाते हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ स्कूल प्ले की तरह लगता है लेकिन सैकंड पार्ट में आपको रफ्तार देखने को मिलती है जो आपको ज्यादातर समय स्क्रीन से चिपके रहने पर मजबूर करती है। 

     

  6. रणवीर की एक्टिंग में दम

     

    रणवीर सिंह इस फिल्म को अपने परफॉर्मेंस से दूसरे लेवल पर ले जाने की पूरी कोशिश करते हैं। रणवीर को स्क्रीन पर देखने में मजा आता है। शुरुआत में एक भ्रष्ट और पुलिस की ड्यूटी को सीरियसली नहीं लेने वाले पुलिस ऑफिसर से एंग्री यंग मैन में उनका ट्रासंफॉर्मेशन अच्छा लगता है। हालांकि उनके आस-पास अस्वाभाविक अभिनय करने वाले एक्टर्स का एक झुंड था लेकिन, फिर भी रणवीर अपने आकर्षण को बनाए रखते हैं।

     

  7. सारा बनकर रह गईं शो-पीस

     

    सारा के पास सुंदर दिखने और एक डांस सीक्वेंस के अलावा करने के लिए कुछ नहीं है। जब उन्होंने मेल डोमिनेटिंग रोहित शेट्टी की फिल्म में इस भूमिका को चुना, तो उन्हें इस बारे में जानकारी होनी चाहिए कि वह किसके लिए साइन कर रही हैं। सोनू सूद ने डॉन के रूप में अच्छा काम किया है। वे अपने रोल में जंचे हैं। आशुतोष राणा सिम्बा के हेड कॉन्सटेबल बने हैं , उन्होंने कहीं-कहीं शानदार एक्टिंग की है तो कहीं ओवर एक्टिंग करते दिखे हैं।

     

  8. सफल नहीं हुए रोहित

     

    अजय देवगन की धमाकेदार एंट्री है। अक्षय कुमार का एक कैमियो भी यहां देखने को मिलेगा। जिसे देखकर लगता है कि एक और सीक्वल की तैयारी की जा रही है जिसमें वे मुख्य रोल में हो सकते हैं। काश रोहित शेट्‌टी अपने फोर्टे मसाला फिल्म से ही चिपके रहते और सोशल स्टेटमेंट देने वाली फिल्म बनाने की मशक्कत के बजाय (जो उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है) एक विशुद्ध रूप से मनोरंजक फिल्म बनाते।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery