Thursday, 22nd May 2025

कांग्रेस आज मना रही अपना 133वां स्थापना दिवस, राहुल ने मनमोहन सिंह के साथ काटा केक

Fri, Dec 28, 2018 9:58 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी का झंडा फहराया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह का हाथ पकड़कर केक भी काटा। इस मौके पर कपिल सिब्बल, शशि थरूर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी वहां मौजूद थे।

एओ ह्यूम ने कराई कांग्रेस की स्थापना

बता दें कि 28 दिसंबर, 1885 में अंग्रेज अधिकारी एओ ह्यूम, दादाभाई नैरोजी और दिनशॉ वाचा ने कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बंबई (अब मुंबई) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में की थी। इसमें सामाजिक कार्याकर्ता, पत्रकार और वकीलों का दल भी शामिल था। व्योमेश चंद्र बनर्जी कांग्रेस पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे।

कब हुआ पहला-दूसरा अधिवेशन

28 दिसंबर,1885 तक कांग्रेस का पहला सेशन मुंबई (तब बॉम्बे) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ था, जो 31 दिसंबर तक चला था। जिसके अध्यक्ष तब के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। पार्टी का दूसरा सेशन ठीक एक साल बाद 27 दिसंबर, 1886 को कोलकाता में दादाभाई नैरोजी की अध्यक्षता में हुआ था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery